बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन
सदाबहार एक्ट्रेस ने सुपर स्टारों से साथ निभाया अहम किरदार

मुम्बई। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कामिनी कौशल 14 नवंबर के दिन 98 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हुआ। परिवार से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। कामिनी कौशल आखिरी बार फिल्म ’कबीर सिंह’ में नजर आई थीं। कामिनी कौशल ने बॉलीवुड में कई यादगार किरदार निभाए। उनके निधन से फैंस और उनके फैंस को काफी दुख पहुंचा है।




कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1946 में फिल्म नीचा नगर से बॉलीवुड में आजादी से पहले डेब्यू किया था। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में रही जिन्होंने बड़े पर्दे पर कई यादगार किरदारों को निभाया। साल 1946 से लेकर 1963 तक कामिनी कौशल ने एक्ट्रेस के तौर पर कई अहम फिल्मों में काम किया। अशोक कुमार, धर्मेंद्र, राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कुमार के साथ उनकी यादगार और एतिहासिक फिल्में आई। लेकिन कामिनी कौशल के निधन से हिंदी सिनेमा के एक और स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया।


उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा में जगह बनाकर रखी। उनकी हालिया मौजूदगी वर्ष 2022 में रिलीज़ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखी गई। इसमें उनके अदम्य अभिनय सफर की निरंतरता को रेखांकित किया था। हालांकि परिवार ने कामिनी कौशल के निधन के बाद गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध किया है। उनकी सरल, सहज अभिनय शैली और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।



