Movie prime
Ad

वाराणसी : कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़‘ कार्यक्रम को प्रशासन ने रोका, भड़के कार्यकर्ता, दी गिरफ्तारी

प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सर्किट हाउस से बाहर नही जाने दिया, विरोध में जमकर नारेबाजी, 70 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

Ad

 
congress
WhatsApp Group Join Now

Ad


अंग्रेज देश लूटकर विदेश भेजते थे और मोदी देश लूटकर अडानी और अम्बानी को दे रहे हैं-उदय भानु चिब 

वोट चोरी और एसआईआर बंद करो, बेरोजगारी हटाओ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आयोजित था कार्यक्रम 

जनाक्रोश सभा के बाद पीएम के संसदीय कार्यालय तक निकलना था मतदाता जागरूकता एवं जन-अधिकार मार्च

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय युवा कांग्रेस के जनाक्रोश मार्च और पीएम के संसदीय कार्यालय पर जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन देने के कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति नही दी। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कचहरी स्थित सर्किट हाउस के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के लोगों का कहना था कि कार्यक्रम का अनुमति पत्र लिया गया था। जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि अनुमति नही ली गई थी। इस बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता सभा और मार्च में शामिल होने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने जबरिया कार्यकर्ताओं को वैन में ठूंसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करीब 70 से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की बात प्रशासनिक अधिकारी ने स्वीकार की है।

Ad
Ad
Ad

vongress

उधर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इसे सरकार और प्रशासन की गुंडई करार दिया। उन्होंने कहाकि देश के विभिन्न राज्यों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विरोध करने या अपनी बात रखने का सबको अधिकार है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है और जब यहां इस तरह की तानाशाही है तो आप समझ सकते हैं कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने कहाकि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं। हमारे पूर्वजों ने बहुत तानाशाही देखी है। अंग्रेजों का अत्याचार झेला है और हम झुके नही। आखिरकार अग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। यदि केंद्र और प्रदेश सरकार का यही तानाशाही रवैया रहा तो एक दिन जनता इन्हें भी उखाड़ फेंकेगी। 

Ad

vongress

उन्होंने कहाकि देश की आजादी के लिए अ्रगेजों से लोहा लिया। गांधीवादी तरीके से ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों का पूर्वजों ने डटकर सामना किया। आखिरकार जुल्म हारा और गांधीवादियों की जीत हुई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहाकि आज हमें लोकतांत्रिक ढंग से कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। सर्किट हाउस के बाहर पहले से फोर्स तैनात कर दी गई थी। आखिरकार हमें कार्यक्रम में शामिल होने नही दिया गया। उन्होंने कहाकि एक वह भी वक्त था जब अग्र्रेज देश को लूटकर यहां की सम्पत्ति विदेश भेजते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सिपहसालार देश लूटकर अडानी और अम्बानी को दे रहे हैं। देश में भाजपा की चोरी कांग्रेस ने पकड़ ली है। इसलिए भाजपा के प्रधानमंत्री से लगायत उनकी पार्टी के लोग डरे हुए हैं। वही नही चाहते की वोट चोरी का मुद्दा आम लोगों तक जाय, लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नही होंगे। एक न एक दिन कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगी। चाहे इसके लिए कितना भी जुल्म सहना पड़े, गिरफ्तारियां देनी पड़े या मुकदमे दर्ज हो। हमलोग ऐसे लोगों से नही डरने वाले जिनके दामन खुद ही दागदार हों।

Ad

congress

उधर, जनाक्रोश सभा और मार्च को प्रशासन के अनुमति न देने पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने घोर निंदा की है और इसे केंद्र और प्रदेश सरकार का तनाशाही रवैया करार दिया है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने और पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन सरकार के दबाव में जिला प्रशासन ने अनुमति न देकर जनता की आवज को दबाने का काम किय है। संगठन इसकी घोर निंदा करता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़, एसआईआर बंद करो, बेरोजगारी हटाओ जैसे अन्य कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज रविवार को शास्त्री घाट पर पूर्वाह्न 10 बजे से एक जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले थे। लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार की तानाशाही रवैए के चलते अनुमति पत्र लेने के बावजूद जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी। जबकि कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना था। जनाक्रोश सभा के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी देना था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकार के दबाव में अनुमति न देकर देश की जनता की आवाज को दबाने का कार्य किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई पूरी तरह असंवैधानिक है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। 

congress

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि हर आदमी को अपना विरोध दर्ज कराने का पूर्ण अधिकार है, लेकिन सरकार लगातार जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। जबकि हमारा कार्यक्रम सिर्फ शास्त्री घाट से पीएमओ कार्यालय तक “मतदाता जागरूकता एवं जन-अधिकार मार्च’’    करना था। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता, पानी-बिजली-वोटर अधिकार तथा नागरिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जन-अधिकार पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शास्त्री घाट पर सभा के बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए नागरिक मुद्दों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन दिया जाता। इस कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी और वाराणसी मंडल के युवा शामिल होते। लेकिन मनमाने ढंग से जनहित के मुद्दों पर आयोजित कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई।

congress

congress

congress

Ad