Movie prime
PMC_Hospital

UGC NET जून 2026 री-एग्जाम रिजल्ट जारी: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का स्कोरकार्ड ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड

त्रुटियों के बाद हुआ था री-एग्जाम: प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद NTA ने 9 और 10 सितंबर को आयोजित कराई थी परीक्षा

Ad

 
fr
WhatsApp Group Join Now

Ad

शिक्षा एवं करियर डेस्क (भदैनी मिरर)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के पुनर्मूल्यांकन/पुनः परीक्षा (Re-Exam) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा अंग्रेजी (English), वाणिज्य (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों के लिए 9 और 10 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad

क्यों आयोजित करना पड़ा री-एग्जाम?

NTA द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की समीक्षा में मूल प्रश्नपत्रों में कई गंभीर कमियां पाई गई थीं। समिति ने फैक्चुअल त्रुटियां, टाइपिंग और अनुवाद में गलतियां, व्याकरण व वर्तनी की अशुद्धियां, पुस्तकों व लेखकों के गलत नाम और प्रश्नों के दोहराव जैसी समस्याओं की पुष्टि की थी। एजेंसी का मानना था कि इतनी अधिक गड़बड़ियों को महज सवाल 'ड्रॉप' (हटाकर) करके हल नहीं किया जा सकता, इसलिए अभ्यर्थियों के हित में दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया था। इस री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली गई थी।

Ad

रिजल्ट के आंकड़े: 1.2 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

देशभर के 272 शहरों के 454 परीक्षा केंद्रों पर यह री-एग्जाम आयोजित किया गया था।

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 1,96,491

  • परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी: 1,20,355

सफलता के आंकड़े:

  • JRF के लिए क्वालिफाई: 824 अभ्यर्थी

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र: 11,610 अभ्यर्थी

  • केवल पीएचडी (PhD-Only) श्रेणी में सफल: 23,154 अभ्यर्थी

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download Scorecard):

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर 'Candidate Activity' सेक्शन में जाएं।

  3. 'UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam)' वाले लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. अपने अंक, विषय और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।