Movie prime
PMC_Hospital

तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और कर दी हत्या, खेत में मिली लाश

हरियाणा के सिरसा के डबवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना 

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

हरियाणा। हरियाणा के सिरसा के डबवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुरा बिशनोईया गांव की साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई और उसकी लाश को गांव के माइनर के पास खेत में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को रामपुरा बिशनोईयागांव  में साढ़े तीन वर्षीया बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। शाम होने तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। तमाम खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम जांच में जुटी। मंगलवार सुबह 5 बजे रामपुरा बिशनोईया माइनर के पास बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ad

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नही था। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें साफ दिखाई दिया कि पड़ोसी गांव ख्योंवाली का 23 वर्षीय संजय कुमार शाम के समय बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। संजय शादीशुदा है और उसकी दो बहनें रिसालिया खेड़ा में ब्याही हुई हैं। वह सोमवार को अपनी बहनों से मिलने आया था। शाम को बाइक लेकर निकला और बच्ची को साथ ले गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 

 

Ad