Movie prime
Ad

एक दूजे के साथ रहने की जिद पर अड़ गईं किशोरियां, पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

कक्षा नौ और दस की छात्रा है दोनों किशोरियां, हो गया दोनों मे प्यार

Ad

 
pyar
WhatsApp Group Join Now

Ad

परिवार ने किया विरोध तो भागकर पहुंच गई दिल्ली, पुलिस ने खोज निकाला, किया परिवार के हवाले

मेरठ। मेरठ मेडिकल और लोहियानगर थाना क्षेत्र की दो किशोरियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिवार के लोगों ने दोनों की कथित दोस्ती बनाम प्यार की जानकारी हुई तो उन्हांने विरोध किया। इसके बाद दोनों ट्यूशन पढ़ने का बहाना बनाकर घर से चली गईं। पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दिल्ली की गीता कालोनी से दोनों को बरामद कर उन्हें उनके परिवारवालों के हवाले कर दिया। 

Ad
Ad
Ad

मेडिकल थाना क्षेत्र की किशोरी एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके साथ लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी इसी स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। दोनों किशोरी आपस में सहेली हैं। दोनों के परिवारों के लिए यह सामान्य घटना थी। लेकिन अचानक  दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिवार वालों को तो पहले से शक था लेकिन उनके इस फैसले के कारण वह अचरज में पड़ गये। परिवार ने इसका विरोध किया। इसके बाद नौ जनवरी की शाम चार बजे दोनों किशोरी घर से ट्यूशन के लिए निकली और फिर रात तक भी दोनों नहीं लौटीं। इसके बाद दोनों के परिवारवाले परेशान हो गये, और मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

Ad

बाद में पुलिस ने दोनों की बरामदगी की। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों किशोरियों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। दिल्ली की गीता कालोनी से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया गया। दोनों को थाने लाने के बाद परिवार के सिपुर्द कर दिया गया। पिछले एक साल से दोनों की स्कूल में दोस्ती थी। एक दूसरे के घर भी आना जाना है। दोनों किशोरी एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।
 

Ad
Ad