Movie prime
Ad

Supreme Court को मिले तीन नए जज, CJI बीआर गवई ने दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश सहित जजों की संख्या हो गई 34, न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या भी इतनी है 

Ad

 
suprim court
WhatsApp Group Join Now

Ad

जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी नौ जून को होंगी सेवानिवृत्त 

नई दिल्ली। Supreme Court में गुरुवार को तीन जजों की नियुक्ति की गई। इनमें कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस ए एस चंदुरकर ने पद की शपथ ली। इन्हें CJI बीआर गवई ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान न्यायमूर्ति बिश्नोई ने हिंदी में शपथ ली। आपको बता दें कि सीजेआई को पद की शपथ राष्ट्रपति दिलाते हैं। बाकी जजों को सीजेआई शपथ दिलाते हैं।

Ad
Ad

suprim court

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। इन जजों के शपथ लेते ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या प्रधान न्यायाधीश सहित 34 हो गई। जजों के कोई पद रिक्त नहीं रहेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी के नौ जून को सेवानिवृत्त होने पर जज का एक पद फिर खाली हो जाएगा। प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कोलेजियम ने 26 मई को आयोजित बैठक में जस्टिस अंजारिया, जस्टिस बिश्नोई और जस्टिस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की थी।

Ad

suprime court
 

Ad