'सूर्या: अंत से आरंभ तक' से सनी देओल का धांसू लुक जारी, सिगरेट पीते दिखे सनी पाजी
'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल का एक और बड़ा धमाका; एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 20 नवंबर 2026 को होगी रिलीज।
मुंबई/वाराणसी (भदैनी मिरर मनोरंजन डेस्क): 'गदर 2' की ऐतिहासिक सफलता और फिर ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना परचम लहराने की तैयारी में जुट गए हैं। सोमवार को सनी देओल ने अपनी बहुप्रतीक्षित अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (Surya: Ant Se Aarambh Tak) का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

मोशन पोस्टर में दिखा सनी देओल का 'किलर' अंदाज
जारी किए गए मोशन पोस्टर में सनी देओल एक बिल्कुल अलग और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं।
-
लुक और वाइब: सफेद टी-शर्ट, बढ़ी हुई दाढ़ी, चेहरे पर गंभीर भाव और सिगरेट पीते हुए सनी पाजी का यह किलर लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।
-
किरदार का सस्पेंस: मोशन पोस्टर के अनुसार, इस फिल्म में सनी देओल का किरदार अतीत (Past) और वर्तमान (Present) के तानों-बाने में उलझा हुआ दिखेगा, जो किसी बड़े सच का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटा है।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
-
डायरेक्शन व प्रोडक्शन: फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं, जबकि कमल मुकुट इसे प्रेजेंट कर रहे हैं।
-
स्टार कास्ट: फिल्म में सनी देओल के साथ साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल और अभिनेता रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पोस्टर देख गदगद हुए फैंस
मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सनी देओल के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, "सनी पाजी बिल्कुल किसी इंटरनेशनल स्टार जैसे लग रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "बेहद जबरदस्त लुक पाजी, आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।"
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'इक्का' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आगामी दिनों में वह नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' में 'हनुमान' के पौराणिक किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा निर्देशक राजकुमार संतोषी ने भी सनी देओल के साथ अपनी नई फिल्म 'घातक: घुस के मारेगा' का ऐलान किया है, जिसमें वह अपने आइकॉनिक 'घातक' वाले अंदाज को नए रूप में पेश करेंगे।
