Movie prime
Ad

Silver Price Today: एक दिन में ₹40,000 उछली चांदी, रिकॉर्ड तेजी

IBJA और MCX दोनों बाजारों में जबरदस्त उछाल, चांदी ₹3.20 लाख प्रति किलो के पार; गोल्ड फ्यूचर भी ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब

Ad

 
Silver Price
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। वैश्विक संकेतों और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। इसी बीच बुधवार को चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया और एक ही दिन में भाव करीब 40,000 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया।

Ad
Ad

इस तेज उछाल से खरीदारों को बड़ा झटका लगा है, जबकि निवेशकों के लिए बाजार में नई संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं।

चांदी ₹3.20 लाख प्रति किलो के पार

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार तक जहां चांदी का भाव करीब 2,80,000 रुपये प्रति किलो था, वहीं आज यह सीधे बढ़कर लगभग 3,20,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। यानी प्रति ग्राम चांदी करीब 320 रुपये और 10 ग्राम का भाव लगभग 3,200 रुपये दर्ज किया गया।

Ad

IBJA रेट्स में भी मजबूती

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी का शाम का भाव जीएसटी के साथ करीब 2,90,935 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।
वहीं सोने की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला सोना जीएसटी जोड़ने के बाद करीब 16,133 रुपये प्रति ग्राम, 995 शुद्धता वाला सोना लगभग 16,068 रुपये प्रति ग्राम और 916 शुद्धता वाला सोना करीब 14,777 रुपये प्रति ग्राम के आसपास पहुंच गया है।

Ad

 MCX फ्यूचर मार्केट में भी उछाल

घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी तेजी का माहौल बना हुआ है। चांदी के भाव में करीब 5.9 प्रतिशत यानी लगभग 15,700 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,83,800 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखी।

वहीं गोल्ड फ्यूचर भी मजबूत होकर 1,58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि MCX में जारी तेजी का असर आने वाले दिनों में फिजिकल मार्केट पर भी साफ दिखाई दे सकता है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या संकेत?

एक दिन में चांदी की कीमतों में 40,000 रुपये की छलांग यह बताती है कि बाजार में अस्थिरता काफी बढ़ गई है। जहां आम खरीदारों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, वहीं निवेशकों को शॉर्ट टर्म मुनाफे के मौके मिल सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और ब्याज दरों की दिशा ही तय करेगी कि सोना-चांदी आगे किस रुख पर जाएंगे।

Ad