Movie prime
Ad

जानलेवा कोडीयुक्त कफ तस्करी गिरोह के सरगना शुभम का पिता भोला गिरफ्तार

दुबई भागने की फिराक में था भोला, कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दबोचा गया

Ad

 
Bhola
WhatsApp Group Join Now

Ad

एसआईटी ने किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी

पुलिस पहुंचने से पहले ठिकाने बदल देता था तस्करी के मास्टरमाइंड का बाप

कोलकाता। सोनभद्र एसआईटी ने कफ तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से धर दबोचा। भोला अपने बेटे शुभम की तरह दमदम एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने के फिराक में था। गौरतलब है कि वाराणसी के प्रहलाद घाट मोहल्ले का रहनेवाला शुभम का पिता भोला मामले की जांच में तेजी आने के बाद से फरार था। उसके बेटे और कफ सिरप तस्करी गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल के परिवार समेत दुबई भागने की खबर हे। इस मामले में शुभम का करीबी और अधिवक्ता अमित सिंह टाटा गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले एक माह से एसआईटी उसके पीछे पड़ी हुई थी। हर बार टीम के पहुंचने से पहले वह लोकेशन बदल देता था। आखिरकार रविवार की देपहर उत्तर 24 परगना जिले के एयरपोर्ट से दबोच लिया गया। सोनभद्र एसआईटी ने स्थानीय पुलिस की मदद से भोला को पकड़ा और अब उसे ट्राजिंट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। सोमवार को भोला को लेकर टीम पहुंच सकती है।

Ad
Ad
Ad

shunham Tata

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में जहरीले कोडीनयुक्त सिरप पीने के बाद 20 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद देशभर में इसकी जांच शुरू हुई। बता दें कि गाजियाबाद में कफ सिरप की बड़ी खेप मिलने के साथ ही मुख्य सरगना के तौर पर मेरठ के रहने वाले आसिफ, वारिस और वाराणसी के शुभम का नाम सामने आया था। आसिफ दुबई से अंतर्राष्ट्रीय तस्करी का काम संभाल रहा था। वारिस पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर सिरप लदे ट्रकों को पार कराने और शुभम भारत में फैले तस्करी के नेटवर्क को संभालने में लगा था। तस्करी के केरोबार की असलियत सामने न आ सके इसलिए शुभम ने पिता भोला के नाम पर रांची के पते पर शैली ट्रेडर्स नामक फर्म का पंजीयन करा रखा था। इसके जरिए वह पूर्वांचल सहित यूपी में सिरप आपूर्ति की फर्जी बिलिग दर्शाता रहा।

Ad

amit Tata

वाराणसी में चल रही जांच के दौरान पिछले दिनों शुभम के पिता भोला के नाम शैली ट्रेडर्स के पंजीयन की जानकारी मिली। इसके बाद से एसआईटी जांच में जुट गई। यह देख भोला और उसका बेटा शुभम परिवार समेत भाग निकले थे। जांच के दौरान भोला के यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार के विभिन्न शहरों में मौजूदगी की जानकारी मिली। लेकिन जब तक टीम पहुंचती भोला ठिकाना बदल देता रहा। इसी दौरान शनिवार को एसआईटी को भोला के उसे कोलकाता जाने की जानकारी मिली। पता चला कि वह एयरपोर्ट से दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद एसआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद राय के साथ टीम कोलकाता पहुंच गई। रविवार की सुबह भोला जैसे ही दमदम एयरपोर्ट पहुंचा, धर दबोचा गया। एसआईटी ने भोला की गिरफ्तारी के बाद दमदम थाने की पुलिस को सूचित किया। वहां की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर सोनभद्र लाने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि भोला ने अपने बेटे और तस्करी से जुड़े कई अहम राज उगले हैं। 

Ad
Ad