Movie prime
Ad

बहुचर्चित कोडीनयुक्त कफ सिरप कांड : शुभम जायसवाल और पिता भोला के ड्रग और गोदाम लाइसेंस फर्जी

सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम की जांच से खुलासा 

Ad

 
froud
WhatsApp Group Join Now

Ad

शैली ट्रेड्रर्स के नशीले रैकेट के तार सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल तक पाए गए, वांछितों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

वाराणसी, भदैनी मिरर। बहुचर्चित कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले की जांच रही सोनभद्र एसआईटी को शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल के गोदाम एवं ड्रग लाइसेंस फर्जी कागजात के आधार पर लिया गया था। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी की जांच से शुभम जायसवाल एवं भोला प्रसाद के द्वारा शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के गोदाम का लाइसेंस एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से प्राप्त करने के लिए गोदाम का किराएदारी, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर प्रेषित किया गया था जो फर्जी पाया गया है। इस सम्बन्ध में एसआईटी सोनभद्र द्वारा मांगी गई सूचना के परिप्रेक्ष्य में सहायक निदेशक, रांची झारखण्ड द्वारा थाना धुर्वा (हटिया) रांची झारखण्ड पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुकदमें में लिखा गया है कि शैली ट्रेड्रर्स द्वारा गोदाम एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से तथ्यों को छुपाकर धोखे में रखकर प्राप्त किया गया है । 

Ad
Ad
Ad

एसआईटी सोनभद्र की जांच से शुभम जायसवाल एवं भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स से नशीले रैकेट के कारोबार में सप्लाई किए गए न्यू फेन्साडिल कफ सिरप के तार बंग्लादेश बॉर्डर के पास सिलीगुड़ी दार्जलिंग पश्चिम बंगाल तक जुड़े पाए गए। इस सम्बन्ध में एनसीबी सिलीगुड़ी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है । कफ सिरप मुकदमें में वांछित अभियुक्त निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय ज्ञानचंद गुप्ता, निवासी वार्ड संख्या-06, चांदनी चौक, नई बाजार, जनपद भदोही के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कराया गया है ।

Ad

पूर्व में 2 वांछित अभियुक्त शुभम जायसवाल एवं विशाल उपाध्याय के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराया जा चुका है। एबाट कंपनी से शैली ट्रेडर्स को भेजे गए कफ सिरप शीशियों की संख्या एवं परिवहन का विवरण मांगा गया है। प्रकरण में एसआईटी सोनभद्र द्वारा अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं फर्मों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि वाराणसी के प्रहलाद घाट क्षेत्र का निवासी शुभम जायसवाल चर्चित कफ सिरप कांड का मास्टरमाइंड बताया गया है। जबकि उसके पिता को एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है।

Ad
Ad