Movie prime
Ad

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से देश-दुनिया में शोक की लहर: राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया ‘हृदयविदारक’, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोले- ‘बेहद भयावह दृश्य’, जानें किसने क्या कहा

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

Ahmedabad Plane Crash : सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 100 शव मलबे से बरामद किए जा चुके हैं।

Ad
Ad

दर्दनाक हादसे पर देश और दुनिया में शोक

वहीं इस हादसे के बाद देश और दुनिया के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को “हृदय विदारक” बताते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर तक ने संवेदना प्रकट की है।

Ad
Ad

पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

Ad


इस घटना से स्तब्ध और दुखी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा, अहमदाबाद की घटना ने स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदयविदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैंने इस घटना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रहे मंत्रियों और अधिकारियों से संपर्क में हूं।

 

विमानन मंत्री ने की त्वरित कार्रवाई की घोषणा

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे को लेकर चिंता जताते हुए बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया है और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा रही है।

अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल लगातार निगरानी में

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात की है। सभी आपदा प्रतिक्रिया बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ और गौतम अडाणी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भी ट्वीट कर कहा कि वे घटनास्थल पर हरसंभव सहायता मुहैया करा रहे हैं और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की प्रतिक्रिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक्स पर कहा, लंदन जाने वाले विमान के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के दृश्य विनाशकारी हैं। इस विमान में कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे। जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे लगातार जानकारी दी जा रही है और इस अत्यंत दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे को ‘दिल दहला देने वाला’ बताते हुए कहा कि इस समय राहत और बचाव का हर पल कीमती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर पहुंचकर हरसंभव मदद करने की अपील की।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB