Movie prime
Ad

धनबाद में रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार, बढ़ गई बीपी

एहतियातन कराया गया अस्पताल में भर्ती

Ad

 
dhanbad
WhatsApp Group Join Now

Ad

पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा के बॉडीगार्ड रह चुके हैं लालेश्वर सिंह

झारखंड। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार की रात आठ बजे धनबाद में रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। लालेश्वर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। आपको बता दें कि एसीबी में सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद अचानक उनका बीपी बढ़ गया। इसके कारण उन्हें एसएनएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है। धनबाद एसीबी की टीम ने लालेश्वर सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई सोमवार देर रात की। टीम ने धनबाद स्थित उनके आवास को घेर लिया और गिरफ्तारी की। एसीबी की टीम ने उन्हें हीरापुर एक्स कोल बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके आवास से पकड़ा।

Ad
Ad

गौरतलब है कि एसीबी धनबाद 04 जनवरी 2023 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में विरुद्ध आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर 2 मार्च 2026 को उनके हीरापुर स्थित आवास से विधिवत गिरफ्तारी की। गिरफ्तार लालेश्वर सिंह सरायढेला थाना क्षेत्र के पुराने कोल बोर्ड कालोनी, हीरापुर के निवासी हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच की प्रकिया जारी है। लालेश्वर सिंह की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचारियों में खलबली मची हुई है।

Ad

सूत्रों के अनुसार लालेश्वर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच वर्ष 2016 से चल रही थी। फरवरी 2019 में उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की गयी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सितंबर 2020 में तत्कालीन एसपी द्वारा 191 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी गई थी। इसके आधार पर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गयी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान लालेश्वर सिंह ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी. इसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला धनबाद जिले से जुड़ा है। 

Ad
Ad