Movie prime
Ad

Rajasthan News: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत; इलाके में दहशत

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की निजी यूनिट में सुबह भड़की आग, कई मजदूर झुलसे- दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Ad

 
rajasthan
WhatsApp Group Join Now

Ad

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आकर कम से कम सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

Ad
Ad

बताया जा रहा है कि खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट जी-1-118 बी में स्थित निजी फैक्टरी में सुबह करीब 9:22 बजे अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी यूनिट इसकी चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि अंदर काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

Ad


 अंदर फंसे रहे मजदूर, मौके पर ही कई की मौत

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक छह मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि बाद में एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव दल को फैक्टरी के भीतर से जो शव मिले, वे बुरी तरह झुलसे हुए थे। कुछ शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटा है।

Ad

 दमकल की कई गाड़ियां, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र को सील कर आग बुझाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार अभी भी दो लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आग लगने की वजह साफ नहीं, जांच के आदेश

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या फैक्टरी में मौजूद ज्वलनशील रसायनों को वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं और फैक्टरी के सुरक्षा इंतजामों की भी पड़ताल की जाएगी।

Ad