Movie prime
PMC_Hospital

Rajasthan Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 8 तीर्थयात्री जिंदा जले; 21 गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस दौसा में हादसे का शिकार, तड़के सुबह लगी भीषण आग से मची चीख-पुकार।

Ad

 
Rajasthan
WhatsApp Group Join Now

Ad

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक टूरिस्ट स्लीपर बस और ट्रक (ट्रॉली) के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में बस में सवार 8 तीर्थयात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Ad
Ad

बताया जा रहा है कि हंस ट्रेवल्स की इस अभागी बस में कुल 37 तीर्थयात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से दर्शन कर वापस इंदौर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे।

तड़के 3:30 बजे हुआ हादसा, नींद की झपकी बनी काल!

दौसा के पुलिस अधीक्षक (SP) पीयूष दीक्षित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दिल दहला देने वाली घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है। एक्सप्रेसवे पर मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैक पर एक खाली ट्रॉली (ट्रक) जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने संभवतः साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की या फिर चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण बस सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली।

Ad

चीख-पुकार के बीच कबाड़ में तब्दील हुई बस, 3 घंटे में बुझी आग

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सोते हुए यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक बस पूरी तरह जलकर लोहे का कबाड़ बन चुकी थी। क्रेन और राहत कर्मियों की मदद से शुरुआत में 6 शवों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 8 हो गई है। सभी 21 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Ad

डिक्की में रखी सिगरेट की पेटियों से भड़की आग? जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती चर्चाओं के अनुसार, बस की डिक्की में सिगरेट के कई बड़े बॉक्स रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग के कारण सिगरेट के बक्सों ने तुरंत आग पकड़ ली, जिससे लपटें बेहद तेजी से फैलीं और यात्रियों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। हालांकि, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आग लगने के सटीक और तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और इस बिंदु की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मुआवजा और राहत कार्य जारी: पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया है। स्थानीय प्रशासन घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने में जुटा हुआ है।