Movie prime
Ad

राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर उठाए सवाल, कहा- पहले पाकिस्तान को क्यों दी गई सूचना?

Ad

 
Rahul Gnadhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार मुद्दा है 'ऑपरेशन सिंदूर'। राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि आखिर इस सैन्य अभियान से पहले पाकिस्तान को क्यों सूचना दी गई और इसका क्या असर हुआ?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,"हमले से पहले पाकिस्तान को सूचित करना एक गंभीर भूल थी। विदेश मंत्री खुद कह चुके हैं कि सरकार ने ऐसा किया।" उन्होंने पूछा, "इस फैसले के चलते भारत ने कितने एयरक्राफ्ट गंवाए? और किसने पाकिस्तान को जानकारी देने की मंजूरी दी?"

Ad
Ad

राहुल गांधी ने शेयर किया जयशंकर का वीडियो राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर कहते नजर आ रहे हैं"ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को एक संदेश भेजा था कि हम आतंकियों के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, न कि पाकिस्तानी सेना को। सेना को इस हमले से अलग रहने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने सलाह नहीं मानी।"


पीआईबी ने बताया – भ्रामक है दावा

राहुल गांधी के आरोपों के बाद पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने फैक्ट चेक जारी किया। पीआईबी ने स्पष्ट किया कि जयशंकर के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने ऐसा कोई दावा नहीं किया कि भारत ने पाकिस्तान को हमले से पहले सूचित किया था।

PIB ने लिखा:"सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिससे यह लगे कि भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर से पहले जानकारी दी थी।"

Ad

life line hospital

क्या है मामला?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सैन्य कार्रवाई का एक अहम हिस्सा है, जिसमें आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा गया था। अब इस ऑपरेशन को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। राहुल गांधी जहां सरकार की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सरकार इसे विपक्ष का राजनीतिक प्रोपेगेंडा बता रही है।

Ad
Ad