Movie prime
Ad

दिल्ली AI समिट प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी-अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता ने एक्स पर किया पोस्ट

Ad

 
Rahul gandhi and cheb
WhatsApp Group Join Now

Ad

कहा-देशहित में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार

नई दिल्ली। भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के समर्थन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता रहुल गांधी खुलकर सामने आ गये। उन्होंने उदय भानु का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहाकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन था और यह हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। 

Ad
Ad

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके समर्थन में पोस्ट शेयर किया है और केंद्र सरकार की आलोचना की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का डेमोक्रेटिक अधिकार है। मुझे यूथ कांग्रेस में अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है। उन्होंने कंप्रोमाइज पीएम के खिलाफ देश हित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई है। कांग्रेस देश हित में हमेशा आवाज उठाती रहेगी। 

Ad
Ad