Movie prime
PMC_Hospital

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन पर छलके राहुल गांधी के जज्बात, गर्लफ्रैंड का जिक्र कर बताया माता-पिता की लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा

दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के जीवन से जुड़े कई अनसुने और निजी किस्से साझा किए

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली (भदैनी मिरर ब्यूरो): कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' (Belonging: A Journey of Love) के विमोचन के अवसर पर राजनीति से हटकर पारिवारिक पलों और यादों का एक अनूठा दौर देखने को मिला। इस भव्य पुस्तक लॉन्च कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंच संभालते हुए अपने माता-पिता (राजीव गांधी और सोनिया गांधी) के जीवन से जुड़े कई ऐसे निजी और अनसुने किस्से साझा किए, जिन्हें सुनकर हॉल में मौजूद लोग कभी मुस्कुराए तो कभी भावुक हो गए।

Ad

शुरुआत में ही दी सख्त हिदायत: "कोई राजनीति नहीं"

मंच पर आते ही राहुल गांधी ने चुटीले अंदाज में कहा, "मुझे बहुत ही सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आज कोई राजनीति नहीं होगी।" उनके इस बयान से ही यह साफ हो गया था कि आज का मंच राजनीतिक बयानों का नहीं, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों और पारिवारिक इतिहास का गवाह बनने वाला है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की इस किताब में कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनका जिक्र खुद सोनिया ने सीधे तौर पर नहीं किया है।

कैम्ब्रिज के 'वर्सिटी रेस्तरां' और गर्लफ्रैंड का मजेदार किस्सा

राहुल गांधी ने उस ऐतिहासिक रेस्तरां का जिक्र किया जहां उनके माता-पिता (राजीव और सोनिया) की पहली बार मुलाकात हुई थी। उन्होंने कैम्ब्रिज की एक पुरानी तस्वीर का भी हवाला दिया, जिसमें उनकी मां झूले से उल्टी लटकी हुई थीं।

अपने संस्मरण साझा करते हुए राहुल गांधी ने एक दिलचस्प वाकया सुनाया, जब वे कैम्ब्रिज में थे:

"मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि चलो 'वर्सिटी रेस्तरां' चलते हैं। उसे इस रेस्तरां के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हम वहां गए, मुझे पीले रंग का वह दरवाजा आज भी याद है। अंदर जाने पर वहां के एक कर्मचारी ने पूछा कि कितने लोग हैं, तो मैंने कहा- दो। जब मैंने उसे बताया कि मेरे माता-पिता इसी रेस्तरां में मिले थे, तो उसने कहा- 'हां, मैं उन्हें जानता हूं... वे दोनों, मैं पक्का समझ रहा हूं आप किनके बारे में बात कर रहे हैं।' जब मैंने पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है, तो उसने चिकन शासर (Chicken Shasser) का सुझाव दिया। अगर आपको कभी प्यार हो जाए और आप वर्सिटी रेस्तरां जाएं, तो भूलकर भी चिकन शासर ऑर्डर न करें; वे भले ही इसे शानदार बताएं, लेकिन वह बहुत खराब था।"

राजीव-सोनिया के बीच झगड़े और प्यार के पल

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बीच के खट्ठे-मीठे पलों को याद करते हुए एक झगड़े का भी जिक्र किया, जिसके गवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी थे (जो इस बुक लॉन्च में मौजूद थे)। राहुल ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को पहली बार बहस करते और झगड़ते हुए देखा था, जब उनके पिता अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे और सोनिया गांधी अपनी बात रखना चाहती थीं।

इसके साथ ही, उन्होंने राजीव और सोनिया के गहरे प्रेम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके घर का माहौल बेहद प्यार भरा था। उन्होंने बचपन की एक प्यारी याद साझा की, "हर बार भोजन करते समय पापा और मां बैठे होते थे और हमारी मां पापा की गोद में बैठ जाती थीं। मुझे तब यह सामान्य लगता था, लेकिन जब मैं दोस्तों के घर जाता था और ऐसा नहीं देखता था, तो उनसे पूछता था कि तुम्हारी मां, पापा की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं?"

त्रासदी के बाद बदल गई जिंदगी

माहौल उस समय भावुक हो गया जब राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि समय के साथ वह प्यार भरा माहौल अचानक छिन गया। दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की त्रासद हत्या ने उनकी मां की जिंदादिल और हंसमुख शख्सियत को अंदर तक झकझोर कर रख दिया।

राहुल ने बताया कि सोनिया गांधी ने किताब लिखते समय अपने जीवन के उन भीषण और दर्दनाक पलों को दोबारा जिया है, जिन्हें उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने मिलकर संजोया है। कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स इन संस्मरणों को सुनकर भावुक नजर आया।