Movie prime
PMC_Hospital

Putin India Visit 2025: दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे रूस राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा का आगाज, 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन शुक्रवार को होगा; रक्षा, व्यापार और अंतरिक्ष सहयोग पर होगी चर्चा

Ad

 
Putin
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे। उनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पर जाकर की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और गले मिले।

Ad

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर इस दौरे पर आए पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच डिनर का आयोजन भी किया गया। यह दौरा चार साल के अंतराल के बाद हो रहा है; पुतिन की पिछली भारत यात्रा 2021 में हुई थी।

Putin
 


 शिखर सम्मेलन और आधिकारिक कार्यक्रम

Ad

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुतिन की यात्रा का मुख्य आकर्षण 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जो शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में आयोजित होगा। इस दौरान दोनों नेता क्षेत्रीय, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

पुतिन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के बाद राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और संयुक्त प्रेस वक्तव्य देंगे।

Ad


Putin

रक्षा, सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग

सूत्रों के अनुसार, शिखर सम्मेलन में रक्षा, सुरक्षा और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर बातचीत होगी। खास तौर पर S-400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-57 पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा रूस भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भी सहयोग बढ़ाने की योजना में है। रूसी सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन RD-191 की आपूर्ति और निर्माण तकनीक भारत को देने पर विचार किया जाएगा।


वाराणसी में जश्न और भारत-रूस मैत्री मार्च

पुतिन के दौरे के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'भारत-रूस मैत्री मार्च' का आयोजन किया गया। इस मार्च में शामिल नागरिकों ने आरती और नारे लगाकर दोनों देशों के रिश्तों का जश्न मनाया।

पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के स्वाभाविक मित्रता और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।