Movie prime
PMC_Hospital

Protest: गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महा धरना, युग तुलसी पार्टी ने काशीवासियों से की यह अपील

'गोपाष्टमी – चलो दिल्ली',  काशी सहित देशभर के सनातन धर्मशास्त्रियों, संतों और गौभक्तों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान

Ad

 
gau
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर न्यूज नेटवर्क: देशी गोवंश के संरक्षण और गोसंरक्षण की आवाज को बुलंद करने के लिए 'युग तुलसी पार्टी' आगामी 17 नवंबर को पवित्र गोपाष्टमी के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन करने जा रही है। "गोपाष्टमी – चलो दिल्ली" शीर्षक से आयोजित होने वाले इस महा धरना एवं विशाल जनसभा की शुरुआत सुबह 8:00 बजे से होगी।

Ad
Ad

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कोली शेट्टी शिवकुमार ने संभाली कमान

वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके और युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने काशी के लोगों, सनातन धर्म प्रेमियों, संतों, सामाजिक संगठनों और गौभक्तों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Ad

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और हमारी आध्यात्मिक चेतना में देशी गोवंश का अमूल्य स्थान है। इसके अस्तित्व को बचाने के लिए अब केंद्र सरकार को निर्णायक और कठोर कदम उठाने ही होंगे।

केंद्र सरकार के सामने रखी जाएंगी ये प्रमुख मांगें:

  1. राष्ट्रमाता का दर्जा: गोमाता को संविधान के तहत औपचारिक रूप से "राष्ट्रमाता" का दर्जा दिया जाए।

  2. स्वतंत्र मंत्रालय: गोवंश के संवर्धन और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार में एक अलग 'गोपाल मंत्रालय' (Ministry of Cow Protection) का गठन हो।

  3. गोहत्या पर केंद्रीय कानून: पूरे देश में गोहत्या को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए एक सख्त केंद्रीय कानून लागू किया जाए।

  4. गोचर भूमि संरक्षण: गोचर (चारागाह) जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने और उनके संरक्षण के लिए अलग कानून बने।

  5. प्लास्टिक बैन व पंचगव्य अनुसंधान: गोवंश को नुकसान पहुंचाने वाले पॉलीथिन पर प्रभावी प्रतिबंध लगे तथा गो-आधारित प्राकृतिक खेती और पंचगव्य अनुसंधान (Panchagavya Research) को बढ़ावा दिया जाए।

देशभर के संत और किसान जुटेंगे जंतर-मंतर पर

आयोजकों के अनुसार, गोपाष्टमी के इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रमुख संत-महात्मा, किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में गौभक्त दिल्ली पहुंचेंगे। युग तुलसी पार्टी ने सभी समर्थकों से 17 नवंबर को जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है।

Ad