Movie prime
PMC_Hospital

PM मोदी के भरोसेमंद आईएएस अफसर कौशल राज शर्मा को मिली तैनाती, दिल्ली जल बोर्ड के बनाए गए CEO 

शिल्पा शिंदे की जगह लेंगे कौशलराज शर्मा 

Ad

 
KAOUSHAL RAJ SHARMA
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी में जिलाधिकारी और फिर यहीं कमिश्नर बनने  के बाद से ही कौशलराज शर्मा को लेकर चचाएं होती रहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईएएस कौशल राज शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशेष मंजूरी के साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर में स्थानांतरित किया था। दिल्ली में तैनाती के तुरंत बाद आईएएस अफसर कौशलराज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड़ का नया CEO बनाया गया है। कौशल राज शर्मा को शिल्पा शिंदे की जगह तैनात किया गया है। कौशल राज शर्मा वाराणसी में जिलाधिकारी और फिर यहीं कमिश्नर बनने के बाद मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए थे। 

Ad

Bhadaini Mirror

वाराणसी में किए गए कार्यों से चमके कौशलराज 

बता दें कि कौशल राज शर्मा को विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी सेवाओं के लिए जाना जाता है. वाराणसी में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के रूप में कार्य करते हुए कई विकास परियोजनाओं को नई दिशा दी और शहर को स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया

कौशल राज शर्मा को फेम इंडिया मैगजीन ने 2020 में देश के शीर्ष 50 IAS अधिकारियों में शामिल किया था।  2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। कौशल राज ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा काशी में गंगा पार रेत पर टेंट सिटी बसाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिस पर सवाल खड़े हए। यह अलग बात है कि कथित मीडिया के लोग उनकी उपलब्धियो या उनकी नाकामी के रूप में इसे प्रजेंट नही करते। बात उनके योगदान और स्तुति गान की है तो वह 22 अप्रैल को सीएम के सचिव बनाए गए थे। वर्तमान में में कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव के रूप में नियुक्ति मिली थी। 22 अप्रैल को हुए बड़े पैमाने पर आईएएस तबादलों के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके कुछ ही दिनों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने में योगदान की चर्चा है। 

life line hospital

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर AGMUT कैडर में भेजने की मिली विशेष मंजूरी 

गृह मंत्रालय ने शर्मा को तीन साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर AGMUT कैडर में भेजने की विशेष मंजूरी दी है। इस तबादले को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि दिल्ली सरकार को एक अनुभवी और कुशल प्रशासक की आवश्यकता थी। कौशलराज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का नया CEO बनाये जाने से उन्हें एक मजबूत पकड़ वाले आईएएस अफसर के रूप में देखा जाने लगा है। 
 Navneeta