Movie prime
PMC_Hospital

PM मोदी का बंगाल में बड़ा मास्टरस्ट्रोक: किसानों को अब 6 नहीं, मिलेंगे 9 हजार रुपये; 'लखपति दीदी' योजना पर भी बड़ा वादा

किसान सम्मान निधि में इजाफा: बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो सालाना मिलेंगे 9,000 रुपये।

Ad

 
modi
WhatsApp Group Join Now

Ad

बनगांव/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के लिए पिटारा खोल दिया है। रविवार को बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक वादे किए, जिनमें सबसे प्रमुख पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी का ऐलान रहा।

Ad
Ad

किसानों को मिलेगा 9 हजार का सम्मान

वर्तमान में देशभर के किसानों को 'पीएम किसान सम्मान निधि' के तहत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो इस राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया जाएगा। यह कदम बंगाल के लाखों खेतिहर परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Ad

बहनों की बैंक गारंटी लेंगे 'भाई मोदी'

महिलाओं को साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की 75 लाख बहनों को 'लखपति दीदी' बनाया जाएगा, ताकि वे सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमा सकें। उन्होंने रोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक के मुद्रा लोन का वादा किया और कहा, "बैंक गारंटी मांगता है, लेकिन मेरी बहनों के पास गारंटी कहां होगी? इसलिए आपके इस भाई (मोदी) ने तय किया है कि आपकी बैंक गारंटी मैं खुद दूंगा।"

Ad

बिजली बिल से मुक्ति और मुफ्त इलाज

प्रधानमंत्री ने मध्यम और गरीब वर्ग को राहत देते हुए कहा कि बिजली बिल को 'जीरो' करने के लिए हर परिवार को सोलर प्लांट लगाने हेतु 80 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि बंगाल भाजपा की पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना लागू करने का फैसला होगा, जिससे हर परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

बेटियों की पढ़ाई और पक्के घर का वादा

प्रधानमंत्री ने बंगाल भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने पर:

  • हर साल महिलाओं को 36 हजार रुपये की नकद सहायता दी जाएगी।

  • बेटियों की शिक्षा के लिए 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

  • पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रधानमंत्री के इन वादों ने दूसरे चरण के मतदान से पहले बंगाल के चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।