PayPal को मिला नया CEO, HP के Enrique Lores संभालेंगे कमान, 1 मार्च 2026 से होगा पदभार ग्रहण
पिछले एक साल में 41% गिर चुके PayPal शेयरों के बीच बोर्ड ने नेतृत्व परिवर्तन का लिया फैसला, Alex Chriss की होगी विदाई
सैन जोस, कैलिफोर्निया। डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी PayPal Holdings Inc. ने बड़े नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान किया है। कंपनी ने मंगलवार को जानकारी दी कि HP Inc. के मौजूदा CEO Enrique Lores को PayPal का नया President और Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त किया गया है। लोरस 1 मार्च 2026 से औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे।


वर्तमान CEO Alex Chriss की जगह लोरस को यह जिम्मेदारी दी गई है। तब तक कंपनी की Chief Financial and Operating Officer Jamie Miller अंतरिम CEO के तौर पर कार्यभार संभालेंगी।
शेयरों में भारी गिरावट के बीच फैसला
यह नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है जब PayPal के शेयरों में बीते एक साल में 41.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का शेयर फिलहाल अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर 52.06 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।

बोर्ड में भी बदलाव
कंपनी ने David W. Dorman को तत्काल प्रभाव से नया Independent Board Chair नियुक्त किया है। Enrique Lores इससे पहले PayPal बोर्ड से करीब पांच वर्षों से जुड़े रहे हैं और जुलाई 2024 से बोर्ड चेयर की भूमिका निभा रहे थे।
बोर्ड ने क्यों बदला नेतृत्व

PayPal के बयान के अनुसार, बोर्ड ने कंपनी की प्रतिस्पर्धी स्थिति और इंडस्ट्री परिदृश्य की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया। बोर्ड का मानना है कि पिछले दो वर्षों में कुछ क्षेत्रों में प्रगति जरूर हुई, लेकिन “परिवर्तन और क्रियान्वयन की गति बोर्ड की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं थी।”
HP में Enrique Lores का रिकॉर्ड
HP के CEO रहते हुए Enrique Lores ने कंपनी को पारंपरिक PC और प्रिंटिंग बिजनेस से आगे बढ़ाकर सब्सक्रिप्शन, सर्विसेज और AI आधारित समाधानों की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
PayPal में नई भूमिका को लेकर Lores ने कहा- “हम इनोवेशन की संस्कृति को और मजबूत करेंगे, ताकि लंबी अवधि के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ त्वरित और सटीक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।”
Alex Chriss ने क्या कहा
कंपनी छोड़ने पर Alex Chriss ने कहा- “PayPal जैसी शानदार कंपनी का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। अब समय है कि एक अनुभवी नेता कंपनी को उसके अगले परिवर्तनकारी चरण तक ले जाए।”
Chriss के कार्यकाल में PayPal ने Venmo के मोनेटाइजेशन और Buy Now Pay Later बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस किया।
विश्लेषकों का सतर्क रुख
हाल के दिनों में कई ब्रोकरेज फर्मों ने PayPal को लेकर सतर्क रुख अपनाया है-Rothschild Redburn ने रेटिंग घटाकर Sell की, टारगेट प्राइस $50 , Morgan Stanley ने Underweight बनाए रखते हुए टारगेट $50 किया। Cantor Fitzgerald ने Neutral रेटिंग के साथ $60 का लक्ष्य दिया
Jefferies और BTIG ने भी Hold/Neutral रुख बरकरार रखा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, Visa और Mastercard जैसी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ई-कॉमर्स ग्रोथ में सुस्ती PayPal के लिए चुनौती बनी हुई है।
AI, रेगुलेटरी बदलाव और डिजिटल पेमेंट्स में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में Enrique Lores के नेतृत्व में PayPal किस दिशा में जाता है, इस पर निवेशकों और बाजार की नजरें टिकी रहेंगी।
