Movie prime
PMC_Hospital

RSS के पथ संचलन में शामिल होना सरकारी शिक्षकों को पड़ा भारी: कर्नाटक सरकार ने 2 को किया सस्पेंड

संघ के मार्च में फोटो वायरल होने और शिकायत के बाद सस्पेंड हुए हेडमास्टर और सहायक शिक्षक

Ad

 
Shikshak
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर (नेशनल डेस्क): कर्नाटक के यादगीर जिले में शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन (रैली) में हिस्सा लेने के आरोप में दो सरकारी शिक्षकों पर गाज गिराई है। विभाग ने दोनों शिक्षकों को 'कर्नाटक सिविल सेवा (आचरण) नियम, 2021' का उल्लंघन और कर्तव्य की अवहेलना मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Ad
Ad

किन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई?

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबित किए गए शिक्षकों में शामिल हैं:

  • गुरुराज जोशी: सहायक शिक्षक, सरकारी बालिका उच्च विद्यालय (हुनसगी, यादगीर)।

  • अन्ना साहेब देशमुख: हेडमास्टर, सरकारी निम्न प्राथमिक विद्यालय (कुप्पी, सुरपुर तालुका)।

क्या हैं आरोप और पूरा मामला?

1. सहायक शिक्षक गुरुराज जोशी का मामला: गुरुराज जोशी पर 12 अक्टूबर 2025 को विजयपुरा जिले के तालिकोटी में आयोजित RSS के पथ संचलन में भाग लेने का आरोप है। कार्यक्रम के दौरान उनकी एक तस्वीर कन्नड़ समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद अंबेडकर स्वाभिमानी सेना की जिलाध्यक्ष जुमाना गुडीमणि ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Ad

विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर जोशी ने तर्क दिया था कि यह कार्यक्रम रविवार को स्कूल समय के बाद आयोजित हुआ था और यह एक सांस्कृतिक आयोजन था। हालांकि, विभाग ने उनके इस जवाब को खारिज करते हुए 'कर्नाटक सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1957' के तहत जांच लंबित रहने तक सस्पेंड कर दिया।

Ad

Ad

2. हेडमास्टर अन्ना साहेब देशमुख का मामला: हेडमास्टर अन्ना साहेब देशमुख पर 10 अक्टूबर 2025 को हुनासागी में आयोजित RSS मार्च में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में शिकायत मिलने और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री प्रियांक खर्गे के संज्ञान में मामला आने के बाद विभाग ने देशमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

देशमुख ने भी अपने जवाब में कहा था कि कार्यक्रम कार्य घंटों से अलग और सांस्कृतिक था। लेकिन शिक्षा विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए उनके स्पष्टीकरण को नामंजूर कर दिया और विभागीय जांच पूरी होने तक निलंबन आदेश जारी कर दिया।