Movie prime
PMC_Hospital

Panchkula Suicide Case : पड़ोसी महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- हमको नहीं थी भनक कि...

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

Panchkula Suicide Case : हरियाणा के पंचकूला में सात लोगों की सामूहिक आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। मृतक मित्तल परिवार पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कौलागढ़ इलाके में किराए पर रहता था। मंगलवार सुबह जैसे ही इस घटना की खबर पहुंची, इलाके में सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराने वाला यह परिवार इस तरह की दर्दनाक घटना को अंजाम दे सकता है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, मित्तल परिवार देहरादून से बाबा धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में भाग लेने पंचकूला गया था और वापसी के दौरान सेक्टर-27 में एक कार में सभी ने आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज के कारण मानसिक दबाव का जिक्र किया गया है।

Ad

सुसाइड नोट में प्रवीण मित्तल ने लिखा कि वे बैंक से दिवालिया हो चुके हैं और परिवार पर करीब 15-20 करोड़ रुपये का कर्ज है। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

life line hospital

स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्हें इस परिवार की आर्थिक स्थिति की कोई जानकारी नहीं थी। पड़ोसी अजय अग्रवाल ने बताया कि यह बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। वहीं, पड़ोसी राजकुमारी नौटियाल ने कहा कि उन्होंने किराया बढ़ने की बात कहकर घर खाली कर दिया था, लेकिन आत्महत्या जैसा कदम उठाएंगे, यह किसी ने नहीं सोचा था।

Ad

फिलहाल पंचकूला पुलिस मामले की जांच कर रही है, और देहरादून पुलिस भी मित्तल परिवार के रिश्तेदारों से संपर्क में है ताकि आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।