Movie prime
PMC_Hospital

ग्रेटर नोएडा के हेमिस्पियर सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर बिहार के पेंटर की मौत

घटना से फैली सनसनी, बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए पेंट कर रहा था मानकेश्वर

Ad

 
noada
WhatsApp Group Join Now

Ad

मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के मेतुरा पैगम्बपुर गांव का रहनेवाला था मजदूर

नोएडा, भदैनी मिरर। ग्रेटर नोएडा में गुरूवार को पेंट कर रहे पेंटर मानकेश्वर (46) की 14 वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हेमिस्पियर सोसायटी में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। सोसायटी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मृतक मानकेश्वर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मेतुरा पैगम्बपुर गांव के कुनाराम का पुत्र था। घटना के समय उसने सेफ्टी बेल्ट नही लगाई थी। 

Ad
Ad

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-1 की हेमिस्पीयर सोसायटी के टावर नंबर 4 की 14वीं मंजिल पर बिहार के मुजफ्फरपुर का मानकेश्वर पेंटिग का काम कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। इतनी ऊंची इमारत पर पेंटिंग करते समय उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी। मुंकरेश्वर इमारत से नीचे गिरा तो वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने एंबुलेंस बुलाया और उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।

Ad

सूचना पर सूरजपुर थाने की पुलिस पहुंची और पेंटर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर मानकेश्वर ने सुरक्षा एहतियात बरती होती और सेफ्टी बेल्ट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। नोएडा पुलिस कमिश्रेट मीडिया सेल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। 
 

Ad