Movie prime

Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले पर बोले राजनाथ सिंह- देश जैसा चाहता है, प्रधानमत्री मोदी देंगे उसी भाषा में जवाब...

Ad

 
rajnath
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस बीच, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली में आयोजित संस्कृति जागरण महोत्सव के मंच से पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत की ओर आंख उठाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।

Ad

राजनाथ सिंह ने कहा, “रक्षा मंत्री के रूप में मेरी यह जिम्मेदारी है कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित रहें। जो भी भारत के खिलाफ गलत इरादे रखेगा, उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।”

life line hospital

भारत अमर है, उसे मिटा नहीं सकती कोई ताकत

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में देश की अडिग शक्ति और अखंडता को दोहराया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करेगा और दुश्मन को उसकी ही भाषा में जवाब देगा। दुनिया की कोई ताकत भारत को मिटा नहीं सकती। भारत अमर है और अमर रहेगा।”

Ad
Ad

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ सैन्य ताकत की बात नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति और अध्यात्म भी उसकी असली ताकत हैं।

Navneeta

संत और सैनिक – दोनों भारत के रक्षक

रक्षा मंत्री ने भारतीय संतों और सैनिकों की तुलना करते हुए कहा, “हमारे संत जहां संस्कृति की रक्षा करते हैं, वहीं हमारे सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। एक तरफ संत जीवन भूमि में संघर्ष करते हैं, तो दूसरी तरफ सैनिक रणभूमि में अपना बलिदान देते हैं।”

Ad

उन्होंने भारत की आध्यात्मिक विरासत की भी सराहना की और कहा कि ऋषि-मुनियों ने न केवल समाज को दिशा दी, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दिया। “भारत की आत्मा अगर हमारे ऋषियों ने गढ़ी है, तो उस आत्मा की रक्षा हमारे वीर जवानों ने की है,” उन्होंने कहा।

Ad

Ad