Movie prime
PMC_Hospital

November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक; दिवाली से लेकर छठ तक देखें अपने शहर की पूरी छुट्टी लिस्ट

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट; 16 दिन ठप रहेगा शाखाओं का काम, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी 24x7 चालू

Ad

 
November holiday
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

भदैनी मिरर ब्यूरो | नई दिल्ली / वाराणसी यदि नवंबर 2026 में बैंक शाखा (Bank Branch) से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है—जैसे चेक डिपॉजिट, पासबुक प्रिंट या ड्राफ्ट बनवाना—तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नवंबर के महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, महापर्व छठ और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े-बड़े त्योहारों की झड़ी लग रही है। इसके चलते अलग-अलग राज्यों और शहरों में इस महीने कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Ad

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर में 7 दिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां रहेंगी, जबकि 9 दिन विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों की बैंक शाखाओं में काम-काज ठप रहेगा।

तारीख के हिसाब से देखें: कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

तारीख बंद रहने का कारण (त्योहार) प्रभावित शहर / राज्य
9 नवंबर (सोमवार) दिवाली / लक्ष्मी पूजा / गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस लखनऊ, कानपुर, भोपाल, जयपुर, अगरतला, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल
10 नवंबर (मंगलवार) बलि प्रतिपदा / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नववर्ष मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक
11 नवंबर (बुधवार) भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / निंगोल चकौबा लखनऊ, कानपुर, शिमला, कोलकाता, गंगटोक, इंफाल
13 नवंबर (शुक्रवार) वांगला फेस्टिवल शिलांग (मेघालय)
16 नवंबर (सोमवार) छठ पूजा (सूर्य षष्ठी) पटना (बिहार) और रांची (झारखंड)
20 नवंबर (शुक्रवार) इगास-बग्वाल देहरादून (उत्तराखंड)
23 नवंबर (सोमवार) सेंग कुट स्नेम शिलांग (मेघालय)
24 नवंबर (मंगलवार) गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / राहस पूर्णिमा लखनऊ, कानपुर, नई दिल्ली, मुंबई, भोपाल, रांची, रायपुर, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, कोलकाता, हैदराबाद, श्रीनगर, जम्मू आदि
27 नवंबर (शुक्रवार) कनकदास जयंती बेंगलुरु (कर्नाटक)

साप्ताहिक अवकाश (Weekend Holidays) की सूची

साप्ताहिक छुट्टियों के कारण पूरे देश में बैंकों के कपाट बंद रहेंगे:

  • 1 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 8 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (दिवाली)

  • 14 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार

  • 15 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 22 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 28 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

  • 29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

दिवाली के आसपास 3 दिन लगातार बैंकों में असर

दिवाली और उसके आसपास के त्योहारों पर देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार प्रभावित रहेंगे। गंगटोक में 9, 10 और 11 नवंबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं, यूपी के लखनऊ और कानपुर में 9 और 11 नवंबर को अवकाश रहेगा। बिहार और झारखंड में छठ महापर्व के मौके पर 16 नवंबर (सोमवार) को बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

बैंक बंद रहने पर चालू रहेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं

अगर शाखाएं बंद भी रहती हैं, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे चालू रहेंगी:

  • ATM सेवाएं: कैश निकालने और जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

  • डिजिटल पेमेंट: UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm), Net Banking और Mobile Banking सेवाएं निर्बाध रूप से चलेंगी।

  • फंड ट्रांसफर: IMPS, NEFT और RTGS के जरिए लेनदेन जारी रहेगा।