Movie prime
Ad

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बांकीपुर से नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक हैं

Ad

 
nabin
WhatsApp Group Join Now

Ad

सड़क निर्माण मंत्री और भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं नबीन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अब ऐसे में जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन ही संभालेंगे। संसदीय बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

Ad
Ad
Ad

पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि नितिन नबीन वह पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। बांकीपुर से इस बार नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने हैं। इसके साथ ही नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं।

Ad

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से हैं। 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री और भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं। अभी एक दिन पहले उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ और ठीक उसके दूसरे दिन कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा हो गई।
 

Ad