Movie prime
PMC_Hospital

NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की तारीख घोषित, इस दिन होगी दोबारा परीक्षा; यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

23 लाख छात्रों को राहत, तैयारी तेज करने की सलाह

Ad

 
NEET
WhatsApp Group Join Now

Ad

नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 को लेकर चल रहा संशय अब समाप्त हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर री-एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है। पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई यह परीक्षा अब 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

23 लाख छात्रों को राहत, तैयारी तेज करने की सलाह

बता दें कि देशभर में 03 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था。 परीक्षा रद्द होने के बाद से ही छात्र नई तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब एनटीए ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

Ad
Ad

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • पुरानी परीक्षा तिथि: 03 मई 2026

  • नई परीक्षा तिथि (Re-Exam): 21 जून 2026 (रविवार)

  • कुल परीक्षार्थी: 23 लाख से अधिक

केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही करें भरोसा: NTA

एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए छात्र नीचे दिए गए नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

Ad
  • ईमेल: neet-ug@nta.ac.in

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

भदैनी मिरर की सलाह

परीक्षा की तारीख नजदीक है, ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और तेज कर देनी चाहिए। री-एग्जाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए भदैनी मिरर के साथ बने रहें।