Movie prime
PMC_Hospital

NEET-UG Controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी

जंतर-मंतर पर भारी छात्र आंदोलन और देशव्यापी बवाल के बाद बड़ा फैसला; धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा- 'युवाओं के सपनों को भ्रम के कुचक्र में नहीं फंसने दूंगा'

Ad

 
pradhaan
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली (भदैनी मिरर): NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक और इसको लेकर जंतर-मंतर सहित देशभर में जारी उग्र छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। सोशल मीडिया पर अपना पत्र साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य किसी भी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा या राजनीतिक टकराव से कहीं ऊपर है।

Ad
Ad

'3 मई की परीक्षा में अनियमितता मिलते ही सरकार ने उठाया कदम'

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधारों के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा:

"3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की बात सामने आते ही सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया था। मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई गई और आगे से इस परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।"

उन्होंने जानकारी दी कि 'होल ऑफ गवर्नमेंट एप्रोच' के तहत 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई और 16 जुलाई को जारी नतीजों में कई गरीब व प्रतिभावान छात्रों को सफलता भी मिली।

Ad

'जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह किया'

इस्तीफे की वजह बताते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री ने लिखा कि परीक्षा संपन्न होने के बावजूद कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधाएं डालने और छात्रों को भड़काने का काम किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा:

"पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम और जंतर-मंतर पर बनी स्थिति से मेरा मन अत्यंत व्यथित है। देश की युवाशक्ति ही इस राष्ट्र की असली ताकत है। मैं नहीं चाहता कि राष्ट्र विरोधी ताकतें इस स्थिति का कोई गलत फायदा उठाएं या हमारे देश के विद्यार्थियों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों और राजनीति में उलझे। हमारे बच्चे अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को सौंप दिया है।"

PM मोदी और सहयोगियों का जताया आभार

पत्र के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे आगे भी प्रभु श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Ad