Movie prime
PMC_Hospital

NEET Paper Leak: राहुल गांधी की केंद्र को खुली चेतावनी, कहा- 'छात्रों की 3 मांगों पर कोई समझौता नहीं, शिक्षा मंत्री को हटाना ही होगा'

नीट मुद्दे पर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना; कहा- 'नरेंद्र मोदी अतीत हैं, छात्र भारत का भविष्य, सरकार की ताकत से हम डरने वाले नहीं'

Ad

 
rahul gandhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली (भदैनी मिरर): NEET पेपर लीक और देश के शिक्षा सिस्टम में गड़बड़ियों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में अनशन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Ad
Ad


 


'धर्मेंद्र प्रधान का तबादला मंजूर नहीं, इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता'

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा:

"हमारी और देश के छात्रों की स्पष्ट मांग है कि जो शिक्षा मंत्री भ्रष्ट, अयोग्य और गलत रवैये वाले हैं, उन्हें तुरंत उनके पद से हटाया जाए। सरकार कैबिनेट में इस बात पर चर्चा कर रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को किसी अन्य मंत्रालय में भेज दिया जाए, लेकिन भारत के छात्रों को यह फेरबदल मंजूर नहीं है। प्रधान देश के युवाओं के भविष्य की बर्बादी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं, इसलिए उन्हें पद से हटाना ही होगा।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और केंद्र सरकार ने मिलकर देश के शिक्षा तंत्र पर कब्जा कर लिया है, जिससे निष्पक्ष परीक्षाएं और छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है।

Ad


'मोदी जी मेट्रो, इंटरनेट बंद कर सकते हैं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक सकते'

सरकार की कार्रवाई और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग पर चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया (X) पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए मेट्रो स्टेशन, सड़कें और इंटरनेट सेवाएं तक बंद कर देती है, लेकिन पेपर लीक जैसी बुनियादी समस्या पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Ad


 

राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा:

"मैंने प्रदर्शनकारी युवाओं से कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत सरकार की पूरी ताकत भी आपको आपके अधिकार मांगने से नहीं रोक सकती। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, जबकि ये युवा भारत का भविष्य हैं—और अतीत कभी भविष्य को हरा नहीं सकता।"


 

दिल्ली में बढ़ा तनाव: प्रदर्शन के दौरान झड़पें

उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक के विरोध में राजधानी दिल्ली में हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। रिपोर्टों के अनुसार, इस हिंसा में 118 से अधिक पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि करीब 60 प्रदर्शनकारी छात्रों को भी चोटें आई हैं।

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया है कि पार्टी हर परिस्थिति में देश के छात्रों और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।