Movie prime
PMC_Hospital

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

   यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50-50 हजार के तीन इनामी अभियुक्त गिरफ्तार; मंगलवार को लाए जाएंगे लखनऊ

Ad

 
hv
WhatsApp Group Join Now

Ad

क्राइम व राजनीतिक डेस्क (भदैनी मिरर): लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही 50-50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन (रश्मि दुबे) और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। जानकारी मिल रही है कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को लखनऊ लाया जाएगा, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

Ad

9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2026 को हजरतगंज थाने में मृतक कारोबारी शिवा शर्मा की पत्नी रंजना शर्मा की तहरीर पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा (संख्या 216/2026) दर्ज किया गया था। इस मामले में नाम सामने आने के बाद से ही श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ लगातार इनकी सुरागकशी में जुटी थी, जिसके बाद नागपुर पुलिस की मदद से इन्हें धर दबोचा गया।

hg

आगरा के होटल में रुकी थी श्रद्धा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरारी के दौरान श्रद्धा दुबे के आगरा में छिपे होने के सुराग मिले थे। वह आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित 'ओम पैलेस' होटल में करीब 24 घंटे तक रुकी थी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज और कार (नंबर यूपी 32 आरटी 8043) के आधार पर उसके मूवमेंट का खुलासा हुआ था, जिसके बाद एसटीएफ ने शिकंजा कसते हुए उसे नागपुर से दबोच लिया।

अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है और यह केस सरकार को ले डूबेगा। माना जा रहा है कि उनका इशारा इस मामले में जुड़े रसूखदार और नामचीन लोगों के हाईप्रोफाइल कनेक्शन की ओर था।

बता दें कि फरारी के दौरान श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने रसूखदार लोगों से उसका नाम न जोड़ने की बात कही थी। वहीं, शिवा शर्मा को धमकाने वाले पुराने वायरल ऑडियो में भी वह किसी 'सर' से शिकायत करने की बात कहती सुनाई दी थी। अब तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।