Movie prime
PMC_Hospital

Meta Server Down: दुनिया भर में फेसबुक-इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप, करोड़ों यूजर्स परेशान

अचानक काम करना बंद कर दिया प्लेटफॉर्म्स ने, 'X' (ट्विटर) पर यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत; तकनीकी खराबी के कारणों की जांच जारी।

Ad

 
dd
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली (भदैनी मिरर): सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के सर्वर आज शुक्रवार शाम अचानक डाउन हो गए, जिससे दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। तकनीकी खराबी के चलते यूजर्स न तो अपने अकाउंट में लॉगिन कर पा रहे हैं और न ही फीड रिफ्रेश कर पा रहे हैं।

Ad
Ad

शाम 7:05 बजे से आई समस्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:05 बजे (भारतीय समयानुसार) मेटा के इन प्लेटफॉर्म्स में समस्या आनी शुरू हुई। देखते ही देखते डाउनडिटेक्टर (DownDetector) पर हजारों लोगों ने शिकायत दर्ज कर दी। समस्या केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों से भी फेसबुक और इंस्टाग्राम के काम न करने की खबरें सामने आ रही हैं।

Ad

'X' पर छिड़ी चर्चा

फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप होते ही यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'X' (पूर्व में ट्विटर) का रुख किया। चंद ही मिनटों में #FacebookDown और #InstagramDown हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कंपनी से सेवा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Ad

मेटा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि, इस तकनीकी समस्या को लेकर मेटा (Meta) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आईटी विशेषज्ञों का मानना है कि सर्वर साइड में किसी बड़े तकनीकी अपडेट या मेंटेनेंस के कारण यह व्यवधान आया हो सकता है।