Movie prime
PMC_Hospital

Manu Bhaker Controversy: शूटिंग के इवेंट में क्रिकेटर पर सवाल! मनु भाकर से पूछे गए अजीब सवाल पर भड़के फैंस, बोले- ऐसे नहीं बनेगा 'स्पोर्टिंग नेशन'

क्रिकेट के आगे ओलंपिक मेडल का अपमान? दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर राय मांगना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।

Ad

 
manu
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली/स्पोर्ट्स डेस्क। क्या भारत वाकई एक 'स्पोर्टिंग नेशन' बनने की दिशा में बढ़ रहा है या आज भी हम सिर्फ क्रिकेट के मोहपाश में बंधे हैं? यह सवाल एक बार फिर तब खड़ा हो गया जब देश की गौरवशाली शूटर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से एक शूटिंग इवेंट के दौरान उनके खेल के बजाय एक युवा क्रिकेटर पर सवाल पूछा गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पत्रकारों की सोच और खेल की प्राथमिकताओं को लेकर बवाल मच गया है।

Ad
Ad

क्या था पूरा मामला?

भारतीय शूटिंग संघ (NRAI) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान शूटिंग लीग ऑफ इंडिया और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की तैयारियों पर चर्चा होनी थी। मंच पर मनु भाकर मौजूद थीं, लेकिन वहां मौजूद कुछ पत्रकारों ने उनसे शूटिंग के बजाय 13 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बारे में उनकी राय मांग ली।

Ad

मनु का सधा हुआ जवाब, पर फैंस का फूटा गुस्सा

हालांकि मनु भाकर ने बेहद शालीनता से जवाब देते हुए कहा कि, "अगर वैभव को सही मेंटरशिप और अच्छा माहौल मिले, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है। वह भारतीय खेलों के अगले बड़े स्टार बन सकते हैं।" भले ही मनु ने स्थिति को संभाल लिया, लेकिन खेल प्रेमी इस बात से नाराज हैं कि एक ओलंपिक चैंपियन की उपलब्धियों को दरकिनार कर हेडलाइन के लिए क्रिकेट का सहारा क्यों लिया गया?

Ad

विशेषज्ञों ने जताई आपत्ति: "यह नाइंसाफी है"

केकेआर के पूर्व टीम डायरेक्टर जय भट्टाचार्या ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "वह एक ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनसे वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछना उनकी उपलब्धियों का अपमान है। अगली बार वैभव से मनु भाकर के बारे में पूछकर देखिएगा, तब आपको हकीकत पता चलेगी।"