Movie prime
PMC_Hospital

Mann Ki Baat: 'बिहार का मखाना ग्रीस और अरहर दाल पहुंच रही मालदीव', मन की बात में बोले पीएम मोदी

 'बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस...'; 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी, त्योहारों पर देशवासियों से की 'वोकल फॉर लोकल' की अपील

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम के 12 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए देशवासियों के परिश्रम और सेवाभाव को नमन किया। साथ ही, कृषि निर्यात में बढ़ोतरी, तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल और आगामी त्योहारी सीजन को लेकर खास अपील की।

Ad

भारतीय किसानों के लिए खुल रहे नए वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री ने देश के कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग का जिक्र करते हुए कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' की भावना अब हमारे स्थानीय उत्पादों को दुनिया के बाजारों तक पहुंचा रही है।

"बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस पहुंच रहा है। वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल अब मालदीव जा रही है, यानी भारत के किसानों के लिए दुनिया में नए और बड़े बाजार खुल रहे हैं।"

— नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

त्योहारी मौसम पर 'वोकल फॉर लोकल' अपनाने की अपील

त्यहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार और प्रियजनों के लिए खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पकारों के बनाए उत्पादों को ही चुनें।

  • खादी की बढ़ती लोकप्रियता: पीएम ने बताया कि इस बार गांधी जयंती पर सिर्फ एक दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक रही है, जो पिछले साल से डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा है।

  • पैकेजिंग में आदिवासी कला: महाराष्ट्र में 'शबरी नेचुरल्स' के जरिए शहद, महुआ और बांस से बने उत्पादों की पैकेजिंग पर आदिवासी कला की छाप को जापान के प्रतिष्ठित 'गुड डिजाइन अवार्ड' मिलने की सराहना की।

स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक की ताकत: ई-संजीवनी के 50 करोड़ टेली-कंसल्टेशन

स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के महत्व पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोग नई तकनीक को बहुत जल्दी अपनाते हैं। 'ई-संजीवनी योजना' इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसके जरिए अब तक करीब 50 करोड़ टेली-कंसल्टेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने अंडमान-निकोबार के जारवा जनजाति के एक बच्चे के इलाज का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे दूरदराज के इलाकों में तकनीक और डॉक्टरों के सेवाभाव ने जीवन आसान किया है। इसके साथ ही देश में लगभग 1 लाख 90 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर रहे हैं।

प्रकृति संरक्षण और पारंपरिक हुनर का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थानीय लोगों द्वारा 'हेवल नदी' को पुनर्जीवित करने के अभियान और पंजाब में 'खेती विरासत मिशन' द्वारा ऑर्गेनिक कपास व पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की।