Movie prime
PMC_Hospital

मध्य प्रदेश : सतना में पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर खुद खाया, पति और बच्चों को भी खिला दिया, बडे़ बेटे की मौत, अन्य की हालत गंभीर

दम्पती के बीच विवाद बना घटना का कारण, परिवार में मचा कोहराम

Ad

 
jahar
WhatsApp Group Join Now

Ad

पति, पत्नी और दूसरे बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल में हो रहा उपचार

मध्य प्रदेश। एमपी के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बांधा गांव में सोमवार शाम सनसनीखेज वारदात को देख और सुनकर लोगों का दिह दहल गया। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने खाने में जहर मिलाकर उसने खुद भी खाया और अपने पति व दोनों बच्चों को भी खिला दिया। इस घटना में एक बेटे की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार बांधा गांव के कुंदन शर्मा अपनी पत्नी ज्योति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार की शाम करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने कथित रूप से खाने में जहर मिला दिया। उसने बच्चों को जहर मिला खाना खिलाने के साथ खुद भी खा लिया। पति कुंदन शर्मा ने भी वही भोजन कर लिया। कुछ देर बाद परिवार के सभी लोग अचेत हो गए। इसी बीच तीन वर्षीय अभिषेक शर्मा किसी तरह रोते हुए घर से बाहर निकला तो पड़ोसियों जानकारी मिली। पड़ोसी भागकर घर पहुंचे तो कुंदन शर्मा, पत्नी ज्योति, बड़ा बेटा आकाश शर्मा बेहोशी की हालत में मिले।

Ad

ग्रामीणों और परिजनों ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सबको भर्ती कराया। इलाज के दौरान बड़े बेटे आकाश शर्मा की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी और छोटा बेटा गंभीर स्थिति में भर्ती हैं। परिवारवालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते आत्मघाती कदम उठाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
 

Ad