Movie prime
PMC_Hospital

कोलकाता होटल अग्निकांड: ऋतुराज होटल में भीषण आग से 14 की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रात 8:15 बजे लगी आग, दमकल की टीम ने कई लोगों को बचाया

Ad

 
colcataaaaaaaaaaaa
WhatsApp Group Join Now

Ad

कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, विशेष जांच टीम गठित

कोलकाता, भदैनी मिरर डिजिटल। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेचुआपट्टी स्थित बड़ाबाजार इलाके में मंगलवार रात भीषण अग्निकांड में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। आग ऋतुराज होटल के परिसर में रात करीब 8:15 बजे लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Ad
Ad

colcata

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "यह घटना रात करीब 8:15 बजे घटी। अभी तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग बुझा दी गई है और बचाव कार्य अब भी जारी है। एक विशेष जांच टीम बनाई गई है जो मामले की जांच करेगी।

Ad

colcata

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ली तत्काल जानकारी

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जानकारी तुरंत फोन पर ली और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है। इतनी बड़ी आग में कई लोग फँसे रह गए। इमारत में कोई उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। मुझे नहीं समझ आता कि नगर निगम क्या कर रहा है।

Ad

colcata