LPG गैस संकट पर केजरीवाल का हमला : कहा-मोदीजी ने देश को गंभीर संकट में डाल दिया, तिलमिलाई भाजपा
डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री
होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कागजार पर, लाखों लोग हो रहे बेरोजगार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LPG गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारत को गंभीर संकट में डाल दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि वे पूरी तरह से डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के कारण इम्पोर्टेड गैस सप्लाई में रुकावटों के बीच आपूर्ति की समस्या अब देश में महसूस होने लगी है। ऐसे हालात में दिल्ली के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत होने लगी है। इससे गैस एजेंसियों के साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। आपूर्ति में देरी और सीमित उपलब्धता के कारण कई जगहों पर सिलिंडर की डिलीवरी प्रभावित है। इससे आम लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने गैस की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहाकि केंद्र सरकार पर देश के हितों से समझौता किया है।


अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहाकि पूरे देश में एलपीडी सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50प्रतिशत तक घट चुका है। एलपीजी पर निर्भर रहनेवाले कई उद्योग बंद हो गये है। ऐसे में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहाकि सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इससे देश के बड़े शहरों में कई रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस समय देशभर में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। अगर यही हालात रहे तो लोगों को अपनी शादियां तक टालनी पड़ सकती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहाकि मोदी जी ने भारत को गंभीर संकट में डाल दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पूरी तरह डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। हालात ऐसे दिख रहे हैं मानो भारत जैसे महान देश को अमेरिका का उपनिवेश बना दिया गया हो। स्थिति यह है कि हमारे प्रधानमंत्री को कमजोर बताया जा रहा है और उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। यहां तक कि अमेरिका के छोटे-छोटे अधिकारी भी भारत के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की परंपरागत निरपेक्ष राजनीति से दूर हटने का आरोप लगाया। आप के साथ विपक्ष के दूसरे दलों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। इधर, विपक्ष चालू संसद सत्र में भी इस विषय पर चर्चा कराने की मांग कर रहा है।

उधर, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केजरीवाल के हमले के बाद भाजपा तिलमिला गई। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को मौकापरस्त’ राजनीति करने वाला नेता करार दिया। ईरान-अमेरिका युद्ध एक वैश्विक संकट का विषय है। केंद्र सरकार देश में गैस और पेट्रोल की उपलब्धता के लिए प्रयास कर रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस उपलब्धता को लेकर कोई संकट नहीं है।
