Movie prime
Ad

पांच लाख रिश्वत लेते कर्नाटक के BJP विधायक चंद्रू लमानी गिरफ्तार, दो पर्सनल असिस्टेंट हिरासत में

ठेकेदार से मांगे थे 11 लाख रूपये, पांच लाख की पहली किस्त देते धराये

Ad

 
karnatak bjp mla
WhatsApp Group Join Now

Ad

गडग जिले में छोटे सिंचाई विभाग के प्रोजेक्ट से जुड़ी मंजूरी दिलाने के लिए मांगी गई थी रिश्वत

कर्नाटक। कर्नाटक के शिरहट्टी से भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को लोकायुक्त ने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विधायक पर गडग जिले में एक सिंचाई परियोजना की मंजूरी के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। 

अधिकारियों ने बताया कि लमानी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पहले उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही इस मामले में विधायक के दो पर्सनल असिस्टेंट को भी हिरासत में ले लिया गया है।लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, यह रिश्वत कथित तौर पर गडग जिले में छोटे सिंचाई विभाग के एक प्रोजेक्ट से जुड़ी मंजूरी दिलाने के लिए मांगी गई थी।

Ad
Ad

इस काम के तहत सड़क के दोनों तरफ एक रिटेनिंग वॉल (सहायक दीवार) बनानी थी। शिकायत करने वाले गडग के कॉन्ट्रैक्टर विजय पुजार से जब प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए 11 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। तब जाकर ठेकेदार ने एंटी-करप्शन अधिकारियों से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को जाल बिछाया। ऑपरेशन के दौरान लमानी को मांगी गई रकम का हिस्सा 5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में की।
 

Ad
Ad