Movie prime
PMC_Hospital

बंगलुरू के इंजीनियरिंग कालेज में जूनियर छात्र ने सीनियर छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

लिफ्ट से ही पीछे लगा, मौका मिलते ही पुरूष वाशरूम में ले जाकर किया दुष्कर्म

Ad

 
Bangluru
WhatsApp Group Join Now

Ad

बीई के पांचवें सेमेस्टर का छात्र है आरोपित, पीड़िता सातवें समेस्टर में

कर्नाटक। बंगलूरू के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर छात्र द्वारा सीनियर छात्रा के साथ पुरुष वॉशरूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस मामले में छात्रा ने घटना की शिकायत हनुमंतनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित छात्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस घटना के बाद देश के भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों को लेकर घिरी भाजपा हमलावर हो गई है। क्योंकि यह कांग्रेस की सरकार है और वह इस मौके को भुनाने के प्रयास में जुट गई है। विपक्ष के नेता आर. अशोक ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचन की है। 

Ad
Ad

बताया जाता है कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ जूनियर छात्र ने कॉलेज परिसर के पुरुष वॉशरूम में दुष्कर्म किया। आरोपी छात्र बीई के पांचवें सेमेस्टर में पढ़ता है और वह पीड़िता को पहले से जानता था। छात्रा उसी पाठ्यक्रम में सातवें सेमेस्टर में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार यह घटना 10 अक्टूबर को हुई। दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान आरोपी ने उसे कई बार फोन कर आर्किटेक्चर ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह पहुंची जूनियर छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद छात्रा लिफ्ट से जाने लगी तो आरोपित भी उसके पीछे छठी मंजिल तक पहुंचा।

Ad

फिर छात्र अपनी सीनियर छात्रा को पुरुषों के वॉशरूम में घसीट कर ले गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के अनुसार आरोपित ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी। सहेलियों ने उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने बताया कि घटना के बाद आरोपित ने उसे फोन किया और पूछा कि क्या उसे ’पिल’ (आपातकालीन गर्भनिरोधक दवा) चाहिए। लेकिन छात्रा ने कॉल काट दी। इसके बाद 15 अक्टूबर को हनुमंतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Ad