Movie prime
Ad

June 2025 Bank Holidays: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बकरीद पर मिलेगा लंबा वीकेंड -देखें पूरी लिस्ट

जून 2025 में बकरीद, रथ यात्रा और अन्य त्योहारों को लेकर देशभर में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जानें किस राज्य में कब-कब छुट्टियाँ होंगी

Ad

 
bank holiday
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली: जून 2025 की शुरुआत से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस महीने किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार इस महीने कुल 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ बकरीद, रथ यात्रा और कुछ राज्य-स्तरीय त्योहार शामिल हैं।

Ad
Ad
Ad

मुख्य बैंक छुट्टियाँ इस प्रकार हैं:

  1. 6 जून (शुक्रवार) – बकरीद: केरल में बैंक बंद
  2. 7 जून (शनिवार) – बकरीद: अधिकांश राज्यों में अवकाश
  3. 8, 15, 22, 29 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टियाँ
  4. 14 और 28 जून (शनिवार) – दूसरा और चौथा शनिवार
  5. 11, 27, 30 जून – राज्य विशेष छुट्टियाँ

बकरीद पर 3 दिन का लंबा वीकेंड

केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 6 जून को बकरीद की छुट्टी है, 7 जून को पूरे भारत में अधिकांश जगहों पर अवकाश और 8 जून रविवार को साप्ताहिक अवकाश – ऐसे में वहां 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड बन रहा है।

Ad

बैंक बंद तो क्या करें?

इन छुट्टियों के दौरान आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। केवल ब्रांच से संबंधित काम (जैसे पासबुक अपडेट, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट) प्रभावित होंगे।

बैंक हॉलिडे तय कैसे होती हैं?

हर साल RBI राज्य सरकारों के सहयोग से बैंक अवकाश तय करता है जो राष्ट्रीय, धार्मिक और स्थानीय त्योहारों पर आधारित होती हैं।

Ad

life line hospital

Ad