Movie prime
PMC_Hospital

जबलपुर: बरगी डैम में सैर सपाटा बना मातम, तूफान की चपेट में आकर डूबा क्रूज; 5 के शव बरामद, 15 अब भी लापता

भीषण हादसा: खमरिया टापू के पास असंतुलित होकर पलटा पर्यटकों से भरा क्रूज, मची चीख-पुकार।

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

जबलपुर/वाराणसी (भदैनी मिरर): मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज आंधी और तूफान की चपेट में आने से जलमग्न हो गया। खमरिया टापू के पास हुए इस हादसे में अब तक 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 15 लोगों की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन और राहत टीमें रात के अंधेरे में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की कोशिश कर रही हैं।

Ad
Ad

आंधी ने पलटी खुशियां

मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इस क्रूज में लगभग 35 से अधिक लोग सवार थे। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और भीषण आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के थपेड़ों से क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते बीच पानी में डूब गया। हादसे के वक्त क्रूज पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

Ad

15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँचा। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद एक अन्य वोट की मदद से 15 लोगों को तुरंत सुरक्षित बचा लिया गया। बरगी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के मुताबिक, अब तक 5 शव निकाले गए हैं जिनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की मदद ली जा रही है।

Ad

नेताओं ने जताया दुख, जांच की मांग

हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली से ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना को पीड़ादायक बताते हुए मजिस्ट्रेट जांच और क्रूज ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल

हादसे ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज का संचालन क्यों हो रहा था, यह जांच का विषय है। फिलहाल, पूरा फोकस लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने पर है।