Movie prime
Ad

इंदौर अग्निकांड:घर बना आग का गोला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
 

तिलक नगर थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में देर रात हादसा, शॉर्ट सर्किट की आशंका; कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुआ पूरा मकान
 

Ad

 
FIRE
WhatsApp Group Join Now

Ad

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा राजवाड़ा के पास स्थित प्रीति नगर में देर रात हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Ad
Ad

कार में लगी आग बनी मौत का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की लपटों में घिर गया।

7 लोगों की मौके पर ही मौत

Ad

इस दर्दनाक हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, लेकिन…

Ad

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह मकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या कार में तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे के बाद पूरे प्रीति नगर क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से हादसे की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

Ad