Indian Railway: रेल यात्रियों की मौज! 1 जून से नए नंबरों के साथ नियमित चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
जयपुर, सीकर, रेवाड़ी और भिवानी रूट का नया टाइम टेबल नोट करें
रेलवे डेस्क (भदैनी मिरर): ट्रेन से सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक शानदार खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर जो स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाई गई थीं, उन्हें अब 1 जून 2026 से नियमित (Regular) करने का निर्णय लिया गया है। ये सभी ट्रेनें अब नए नंबरों और नई समय सारणी के साथ पटरी पर दौड़ेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस फैसले से राजस्थान और हरियाणा के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, सीकर, रेवाड़ी और भिवानी के बीच दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा सहूलियत होगी।
नीचे रूट के अनुसार इन ट्रेनों का नया नंबर, समय और ठहराव (Stoppages) दिया जा रहा है:


1. सीकर-जयपुर-सीकर रूट (प्रतिदिन डेमू सेवा)
अब तक स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेन संख्या 04801/04802 को नियमित कर दिया गया है। इस ट्रेन में डेमू रैक के 8 डिब्बे होंगे।
-
ट्रेन नंबर 74835 (सीकर से जयपुर): 1 जून से यह ट्रेन सीकर से प्रतिदिन सुबह 07:30 बजे रवाना होकर 10:20 बजे जयपुर पहुंचेगी।
-
ट्रेन नंबर 74836 (जयपुर से सीकर): यह ट्रेन जयपुर से प्रतिदिन शाम 07:35 बजे रवाना होकर रात 10:10 बजे सीकर पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: गोरियां, रानोली, पलसाना, बावडी ठिकरिया, सोंथलिया, रींगस, छोट गुदा, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, लोहरवाडा, चौमू सामोद, भट्टों की गली, निंदड़ बनाड व ढेहर का बालाजी।
2. जयपुर-भिवानी-जयपुर रूट (फास्ट पैसेंजर)
ट्रेन संख्या 09733/09734 स्पेशल रेलसेवा को अब फास्ट पैसेंजर के रूप में नियमित किया गया है।
-
ट्रेन नंबर 59709 (जयपुर से भिवानी): 1 जून से जयपुर से प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 02:20 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी।
-
ट्रेन नंबर 59710 (भिवानी से जयपुर): भिवानी से प्रतिदिन शाम 04:25 बजे चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: ढेहर का बालाजी, नीन्दड बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाडी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी।
3. रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी रूट (द्वि-साप्ताहिक ट्रेन - 6 जून से)
गाड़ी संख्या 09637/09638 स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से हफ्ते में दो दिन (शनिवार और रविवार) चलेगी।

-
ट्रेन नंबर 59633 (रेवाड़ी से रींगस): 6 जून से प्रत्येक शनिवार व रविवार को सुबह 11:00 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 02:20 बजे रींगस पहुंचेगी।
-
ट्रेन नंबर 59634 (रींगस से रेवाड़ी): प्रत्येक शनिवार व रविवार को रींगस से दोपहर बाद 02:55 बजे रवाना होकर शाम 06:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुरा जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट व श्रीमाधोपुर।
4. फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी रूट (विलय एवं विस्तार)
रेलवे ने गाड़ी संख्या 59630/59629 (फुलेरा-जयपुर-फुलेरा) का रेवाड़ी तक विस्तार कर दिया है। इसे गाड़ी संख्या 09635/09636 (जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर) स्पेशल के साथ मर्ज (विलय) कर अब एक नियमित ट्रेन बना दिया गया है।
-
ट्रेन नंबर 59630 (फुलेरा से रेवाड़ी प्रतिदिन): 1 जून से फुलेरा से प्रतिदिन सुबह 07:25 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 02:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
-
ट्रेन नंबर 59629 (रेवाड़ी से फुलेरा प्रतिदिन): रेवाड़ी से प्रतिदिन दोपहर बाद 03:00 बजे रवाना होकर रात 09:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, कोलवाग्राम, अरनिया, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, खैरथल, हरसौली, अजरका व बावल।
