Movie prime
PMC_Hospital

मिस्र के अल अलामीन एयरशो में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम बिखेरेगी जलवा

इंटरनेशनल एयरशो में भारत की स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन: 5 हेलीकॉप्टरों से 'डॉल्फिन लीप' और नया 'स्पॉट स्टॉल टर्न' मनमुताबिक दिखाएंगे वायुसेना के जांबाज pilot।

Ad

 
dc
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली / काहिरा (भदैनी मिरर समाचार)। भारतीय वायुसेना (IAF) की प्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मिस्र के अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित होने वाले 'अल अलामीन इंटरनेशनल एयरशो' के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने पहुँच चुकी है। यह अंतर्राष्ट्रीय एयरशो 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Ad

दुनिया की इकलौती 5-हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम 'सारंग' का यह अंतरराष्ट्रीय दौरा भारत और मिस्र के बीच बढ़ते रक्षा व कूटनीतिक संबंधों को एक नई मजबूती देगा।

rf

efdस्वदेशी 'ALH ध्रुव' दिखाएगा भारत की रक्षा तकनीक का दम

सारंग टीम पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित स्वदेशी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) 'ध्रुव' को उड़ाती है। यह टीम बेहद सटीक, बेहद कम दूरी में फॉर्मेशन मैन्युवर्स और सिंक्रोनाइज्ड हवाई करतबों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सारंग का यह प्रदर्शन न केवल भारतीय पायलटों के अनुशासन और असाधारण कौशल को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताओं का भी लोहा मनवाता है।

Ad

fd

इस एयरशो की मुख्य विशेषताएं:

  • नया हवाई करतब (Spot Stall Turn): मिस्र के आसमान में सारंग टीम अपने मशहूर 'डॉल्फिन लीप' (Dolphin Leap) मैन्युवर के साथ-साथ पहली बार 'स्पॉट स्टॉल टर्न' (Spot Stall Turn) नाम का नया और बेहद चुनौतीपूर्ण करतब दिखाएगी।

  • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: अल अलामीन इंटरनेशनल एयरशो में दुनिया भर की अग्रणी वायु सेनाएं, एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

  • वैश्विक पहचान: यह एयरशो दुनिया भर के विमानन प्रेमियों को भारत निर्मित ALH ध्रुव की बहुमुखी प्रतिभा और भारतीय वायुसेना के साहसी जज्बे का दीदार कराएगा।