Movie prime
PMC_Hospital

भारत-बेल्जियम रक्षा वार्ता: "हम भारत से बहुत कुछ सीख सकते हैं

बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर का भारत दौरा: द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और हाई-टेक डिफेंस पार्टनरशिप को मजबूत करने पर हुई अहम चर्चा

Ad

 
hgn
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

नई दिल्ली/वाराणसी (भदैनी मिरर न्यूज़): ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल उथल-पुथल के बीच भारत और बेल्जियम ने अपने रक्षा एवं रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान, राजधानी दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई।

Ad
Ad

इस बैठक के दौरान बेल्जियम के रक्षा मंत्री ने भारत की बढ़ती तकनीकी और आर्थिक क्षमता की जमकर सराहना की और कहा कि बेल्जियम भारत से बहुत कुछ सीख सकता है।

"दुनिया कठिन चुनौतियों से गुजर रही है": राजनाथ सिंह

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेल्जियम के रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता जताई। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया इस समय भारी भू-राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल से गुजर रही है। हालांकि, ये हालात भारत या बेल्जियम की वजह से पैदा नहीं हुए हैं, लेकिन हमें मिलकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा।

Ad

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जुलाई 2026 में आयोजित 'भारत-बेल्जियम स्ट्रैटेजिक डायलॉग' ने दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत संस्थागत ढांचा तैयार किया है। भारत, बेल्जियम की रक्षा कंपनियों के साथ भारतीय कंपनियों के ज्यादा से ज्यादा सहयोग का स्वागत करता है।

Ad

Ad

"भारत एक हाई-टेक देश, हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत": थियो फ्रैंकन

बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने वार्ता के दौरान कहा कि 20 से अधिक वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर आए हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि बेल्जियम भारत के साथ अपने रिश्तों को कितना महत्व देता है।

भारत की सराहना करते हुए थियो फ्रैंकन ने कहा, "हम आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। भारत एक हाई-टेक्नोलॉजी वाला और विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। बेल्जियम भले ही एक पारंपरिक पश्चिमी यूरोपीय देश है जिसके पास अपनी तकनीक है, लेकिन हमें भविष्य की परियोजनाओं के लिए भारत जैसे मजबूत और दूरदर्शी साथी की सख्त जरूरत है।"

जापान के रक्षा मंत्री ने भेजा राजनाथ सिंह को संदेश

बैठक के दौरान एक रोचक वाकया तब सामने आया जब बेल्जियम के रक्षा मंत्री ने बताया कि वे भारत आने से पहले जापान की यात्रा पर थे। उन्होंने राजनाथ सिंह को जानकारी दी कि जापान के रक्षा मंत्री ने विशेष रूप से मैसेज भेजकर उनके (राजनाथ सिंह) लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में भारत और बेल्जियम के बीच उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों (Advanced Defence Technologies) और संयुक्त रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में कई बड़े समझौते देखने को मिल सकते हैं।