Movie prime
Ad

India Forex Reserves Record: पहली बार 720 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

RBI के आंकड़ों में बड़ा उछाल, एक ही हफ्ते में 14.36 अरब डॉलर बढ़कर 723.77 अरब डॉलर हुआ रिजर्व

Ad

 
RBI
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया इतिहास रच दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.36 अरब डॉलर की बड़ी छलांग लगाते हुए 723.77 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह पहली बार है जब देश का फॉरेक्स रिजर्व 720 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।

Ad
Ad

इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 8.05 अरब डॉलर बढ़कर 709.41 अरब डॉलर पर पहुंचा था। वहीं इससे पहले सितंबर 2024 में रिजर्व 704.89 अरब डॉलर के स्तर तक गया था।

गोल्ड रिजर्व में जबरदस्त उछाल

RBI के मुताबिक, समीक्षा सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 562.39 अरब डॉलर रह गईं। इनमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल रहता है।
हालांकि, इस दौरान गोल्ड रिजर्व में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोने का भंडार 14.59 अरब डॉलर बढ़कर 137.68 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (SDR) भी 21.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Ad

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी भू-राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर रुपये पर भी पड़ा। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर 90.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 90.28 पर खुला और कारोबार के दौरान 90.18 के ऊपरी तथा 90.83 के निचले स्तर तक गया। इससे पहले गुरुवार को रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 90.34 पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में डॉलर-रुपया 90.40 से 91.20 के दायरे में रह सकता है।

Ad

मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी मुद्रा भंडार का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और वैश्विक निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। इससे आयात बिल संभालने, रुपये को स्थिर रखने और किसी भी वैश्विक संकट से निपटने में देश को बड़ी मदद मिलेगी।
 

Ad