Movie prime
PMC_Hospital

मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में ग्रामीण बैंकिंग और विकास योजनाओं पर हो रहा मंथन

अमित शाह कर रहे नेतृत्व, योगी से लेकर मोहन तक बताएंगे अपने राज्यों की कार्ययोजना 

Ad

 
Meeting
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसीभदैनी मिरर। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आज मंगलवार (24 जून) को नदेसर स्थित एक तारांकित होटल से शुरु हो गई है। यह बैठक गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन अंतर्-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। मध्य क्षेत्रीय परिषद के बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रत्येक राज्य से दो-दो वरिष्ठ मंत्री शामिल है।

Ad
Ad

Amit shah

उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के बीच में सहयोग की परस्पर जरूरत इन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए बेहद जरूरी है। मेजबानी कर रहे उत्तरप्रदेश की मिर्जापुर से लेकर बुंदेलखंड तक एक लंबी सीमा मध्यप्रदेश से जुड़ती है। 
Ad
इसी तरह छत्तीसगढ़ की सीमा यूपी के सोनभद्र से जुड़ी है। पश्चिम में उत्तराखंड की सीमा यूपी के बिजनौर से बरेली तक जुड़ती है। लिहाजा इन चारों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए आपसी समन्वय की जरूरत बेहद महत्वपूर्ण है। 
Meeting
बता दें, क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका सलाहकारी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ये परिषदें विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समझ और सहयोग के स्वस्थ बंधन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हुई हैं। सभी राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से पिछले ग्यारह वर्षों में में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों और इनकी स्थायी समितियों की कुल 61 बैठकें आयोजित हुईं है।
Ad
News
क्षेत्रीय परिषदें, राष्ट्रीय महत्व के व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा करती हैं। आज बैठक में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच और इनके शीघ्र निपटान के लिए फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों (FTSC) का कार्यान्वयन, प्रत्येक गांव के नियत दायरे में ब्रिक-एंड-मोर्टार बैंकिंग सुविधा, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली का कार्यान्वयन (ERSS-112) तथा पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, शहरी प्लानिंग और सहकारिता व्यवस्था के सुदृढीकरण सहित क्षेत्रीय स्तर के सामान्य हित के विभिन्न मुद्दों पर वार्ता होगी। सभी चार राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के कार्ययोजना को बताएंगे।
life line hospital new