Movie prime
Ad

मुख्यमंत्री को छोड़ गुजरात मंत्रिमण्डल की पूरी कैबिनेट का इस्तीफा

सभी मंत्रियों के इस्तीफे सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया मंजूर

Ad

 
Gujrat
WhatsApp Group Join Now

Ad

कल नयी कैबिनेट के गठन की तैयारी, महात्मा मंदिर में होगा शपथ ग्रहण

दस नये चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमण्डलमें शामिल, पांच हो सकते हैं बाहर

गुजरात। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया और मुख्यमंत्री स्वीकार भी कर लिया है। अचानक इस इस्तीफे के पीछे का कारण नई कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज रात राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। शुक्रवार 17 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Ad
Ad
Ad

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार से पहले राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य को 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। मौजूदा आधे मंत्रियों को बदला जा सकता है।

Ad

आपको बता दें कि वर्तमान गुजरात मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं। आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं। जबकि इतने ही राज्य मंत्री  हैं। 182 सदस्यीय विधानसभा वाले गुजरात में 27 मंत्री या सदन की कुल संख्या के 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में, गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने हैं।

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB