Movie prime
Ad

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹25,000 टूटी, सोना ₹3,100 सस्ता

MCX पर चांदी 9% फिसली, गोल्ड फ्यूचर्स में 1.46% की गिरावट, डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव

Ad

 
gold-price-today-mcx-gold-silver-rates-fall-on-24-october-2025
WhatsApp Group Join Now

Ad

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक ही झटके में चांदी करीब ₹25,000 प्रति किलो टूट गई, जबकि सोना भी लगभग ₹3,100 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद अब कीमती धातुओं में मुनाफावसूली और डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर साफ नजर आ रहा है।

Ad
Ad

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोने-चांदी में आई तेजी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में कमजोर शुरुआत के साथ दोनों धातुएं दबाव में रहीं।

MCX Gold Silver Rate

एमसीएक्स (MCX) पर अप्रैल फ्यूचर्स गोल्ड 1.46% गिरकर करीब ₹1,50,805 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट की चांदी में लगभग 9% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹2,44,654 प्रति किलो के आसपास पहुंच गई।

Ad

विशेषज्ञों के मुताबिक, भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी, डॉलर इंडेक्स में उछाल और निवेशकों की मुनाफावसूली ने बाजार को नीचे खींचा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कॉमेक्स पर चांदी करीब 10% गिरकर 73 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई, जबकि सोना लगभग 1.5% टूटकर 4,805 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
हालांकि स्पॉट मार्केट में कुछ धातुओं में हल्की मजबूती भी देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2% से ज्यादा बढ़कर 89 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंची, जबकि स्पॉट गोल्ड 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा।

Ad

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की राय

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका में संभावित आंशिक शटडाउन और वैश्विक तनाव के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी में अस्थिरता बनी रह सकती है।
उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का सपोर्ट 4,884 और 4,770 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि रेजिस्टेंस 5,000 और 5,145 डॉलर पर देखा जा रहा है। चांदी के लिए सपोर्ट 81.20 और 78 डॉलर तथा रुकावट 88.80 और 92.40 डॉलर प्रति औंस मानी जा रही है।

MCX पर सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

  • सोना: सपोर्ट – ₹1,50,500 / ₹1,47,700
    • रेजिस्टेंस – ₹1,56,800 / ₹1,60,000
  • चांदी: सपोर्ट – ₹2,61,100 / ₹2,55,000
    •   रेजिस्टेंस – ₹2,78,000 / ₹2,86,000

एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि सोना ₹1,54,000 के ऊपर मजबूती दिखाए तो खरीदारी की जा सकती है, वहीं चांदी ₹2,70,000 के स्तर के ऊपर टिके तो निवेश पर विचार किया जा सकता है।
 

Ad